आज चलेगी खुर्दा रोड-प्रयागराज पूजा विशेष एक्सप्रेस
रेल प्रशासन ने ओडिशा के खुर्दा रोड से प्रयागराज के लिए एक एकतरफा पूजा विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 22 अक्तूबर को खुर्दा रोड से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 08425 बृहस्पतिवार दोपहर 12:55 बजे खुर्दा रोड स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन सुबह 10:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसमें 20 कोच हैं। 10 स्लीपर, एक सामान्य चेयर कार और सात सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दो एसएलआरडी डिब्बे भी लगाए जा रहे हैं।