फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : योगमय हुई संगमनगरी, थल से जल तक हर तरफ योगाभ्यास, निरोगी जीवन का दिया संदेश

Fri, 21 Jun 2024 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्काउट गाइट इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी योगाभ्यास किया। उन्होंने योग के महत्व पर चर्चा की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशासन और आयुष विभाग की ओर से मुख्य आयोजन भारत स्काउट एंड गाइड कॉलेज परिसर में सुबह छह बजे किया गया। 
विज्ञापन
1 of 42
बोट क्लब में अमर उजाला और एनसीसी की ओर से संगीतमय योगाभ्यास का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संगमनगरी में पांच सौ से अधिक स्थानों पर योगशालाएं आयोजित की गईं। सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों के साथ ही व्यापारिक और सामाजिक संस्थाओं की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। योगाभ्यास के माध्यम से देश और दुनिया को निरोग जीवन का संदेश देने का प्रयास किया गया।










भोर में पौ फटते ही योग, व्यायाम और प्रणायाम के चलते पूरा जनपद योगमय हो गया। संगम के तट से लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, गंगा और यमुना के तट सहित चंद्रशेखर आजाद पार्क, एनसीआर रेलवे, राज्य विश्वविद्यालय, एजी आफिस, बोट क्लब, क्रिया योग आश्रम झूंसी आदि स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आईटीबीपी, सीआरपीएफ और आरएएफ की ओर से भी योगाभ्यास का आयोजन कैंप में किया गया।
विज्ञापन

2 of 42
भारत स्काउट गाउड में आयोजित योगाभ्यास में हिस्सा लेते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने किया योगाभ्यास

स्काउट गाइट इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी योगाभ्यास किया। उन्होंने योग के महत्व पर चर्चा की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशासन और आयुष विभाग की ओर से मुख्य आयोजन भारत स्काउट एंड गाइड कॉलेज परिसर में सुबह छह बजे किया गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि इसमें शामिल हुए। तहसील, ब्लॉक मुख्यालयों तथा पंचायतों में भी योग कराया गया। विभिन्न संस्थाओं की ओर से भी योगाभ्यास का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

3 of 42
योगाभ्यास करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास प्रयागराज के तत्वावधान में योग स्वयं एवं समाज के लिए की अवधारणा से पूरे जनपद में 38 योग प्रशिक्षण केंद्रों तथा प्रयागराज महानगर में कई स्थानों पर  योगाभ्यास कराया गया। प्रांतीय कार्यालय, नंदगार्डेन मुख्य योग प्रशिक्षक अनूप कुमार सचान के निर्देशन में सैकड़ों साधकों ने योगाभ्यास किया। शुभारंभ न्यायमूर्ति श्री भगवान सिंह , जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह, अंजना, शालिनी ,श्यामसुंदर सिंह पटेल ,भूपेंद्र ,कमलेश ,सूबेदार सिंह, अनूप कुमार सचान आदि पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य योग प्रशिक्षक अनूप कुमार सचान ने  भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार प्रार्थना के बाद शिथलीकरण  अभ्यास में ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन, योगासन में ताड़ासन, बृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धसक्रासन, त्रिकोण आसन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्र आसन, शशांक आसन, मंडूक आसन, वक्र आसान, मकरासन. भुजंगासन, सलभासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपाद आसन, अर्ध हल आसन,पवनमुक्तासन, शव आसन, प्राणायाम में कपालभाति, अनुलोम विलोम ,शीतली, भ्रामरी, ध्यान आदि का अभ्यास कराया गया। 

4 of 42
बोट क्लब में योग शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
एनसीसी गर्ल्स विंग ने बोट क्लब पर किया योगाभ्यास

एनसीसी गर्ल्स विंग और अमर उजाला की ओर से बोट क्लब पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का भी सहयोग रहा। सुबह साढ़े छह बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के अलावा एसबीआई के तमाम अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। यहां पर तबला वादन और बांसुरी वादन का भी आयोजन किया गया। सुरम्य वातावरण में करीब 40 मिनट तक योग और प्रणायाम के विभिन्न आसनों का अभ्यास प्रशिक्षक ने कराया।
विज्ञापन

5 of 42
क्रिया योग आश्रम झूंसी में योगाभ्यास कराते योगी सत्यम। - फोटो : अमर उजाला।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : अमर उजाला और क्रिया योग के योग उत्सव में जुड़े 132 देशों के साधक

प्रयागराज। विश्व योग दिवस पर शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से क्रिया योग आश्रम अनुसंधान संस्थान झूंसी में अंतरराष्ट्रीय योगशाला आयोजित की गई। सुबह 8:30 बजे से इस योग उत्सव में योगगुरु स्वामी योगी सत्यम क्रिया योग ने योग का अभ्यास कराया। इस योग उत्सव से यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम के जरिये 132 देशों के लोग सीधे जुड़े।

योगी सत्यम ने कहा कि शारीरिक विकारों से बचने के लिए योग क्रियाओं का अभ्यास आवश्यक है। उन्होंने प्राचीन और पौराणिक वट वृक्ष के नीचे आश्रम से जुड़े साधकों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से ही हम देश को ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। योग साधना के बल पर ही भारत विश्व का नेतृत्व कर सकता है। आश्रम की ओर से लाइव टेलीकास्ट किए गए योगाभ्यास शिविर से अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, स्विटजरलैंड, जर्मनी, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका समेत 132 देशों के योग साधक जुड़े।
विज्ञापन

एडीजी जोन ने कार्यालय परिसर में किया योग

6 of 42
एडीजी भानु भास्कर ने अपने कार्यालय परिसर में किया योग। - फोटो : अमर उजाला।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जोन कार्यालय प्रयागराज परिसर में एडीजी जोन भानु भास्कर ने अपने कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ योग किया। साथ ही सभी लोगों को योग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

योग और तंबाकू निषेध कार्यक्रम का आयोजन

7 of 42
योग दिवस पर तंबाकू निषेध कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय में योग अभ्यास का आयोजन किया गया। योग गुरु विनोद तिवारी के निर्देशन में प्रातः सात बजे से चिकित्सालय के चिकित्साधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्रओ, मरीजों एवम तीमारदारों ने योग का अभ्यास किया। इसके बाद तंबाकू निषेध कार्यक्रम (  31 मई से 21 जून ) के तहत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरपी मिश्रा द्वारा सभी प्रतिभागियो को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई। इसी विषय पर आयोजित पोस्टर कंपटीशन के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। योग एवम तंबाकू निषेध जन  जागरूकता के लिए सभी प्रतिभागियों ने एक रैली भी निकाली, जिसका समापन तंबाकू निषेध हस्ताक्षर अभियान के साथ किया गया। 

8 of 42
मेजा ऊर्जा निगम में योगाभ्यास करते अधिकारी और कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेजा ऊर्जा निगम में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

9 of 42
घूरपुर के यमुना नदी किनारे सुजावनदेव घाट पर योग शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
घूरपुर के यमुना नदी किनारे सुजावनदेव घाट पर योग शिविर का आयोजन किया गया। 

10 of 42
मंडल रेल प्रबंधक एनसीआर रेलवे के सभागार में योगा अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी की अध्यक्षता मंडल सभागार में योगा अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। 

11 of 42
बोट क्लब में योग शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
कयाकिंग और कैनोइंग खिलाड़ियों की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोट क्लब में सूर्य नमस्कार, प्रणायाम आदि का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश कयाकिंग एवम कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता एवम बोट क्लब अधिकारी/ प्रदेशीय सचिव देवपाल सिंह ने खिलाड़ियों को योग की महत्ता के बारे में बताया। खिलाड़ियों के साथ एनआईएस गुलाब चन्द्रा, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच नितिन कुमार चन्द्रा, कोच अरुण निषाद आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रदेशीय संयुक्त धवन कुमार कुशवाहा ने दी।

12 of 42
खुसरोबाग में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
योग से मिलता है आत्मबल व आत्म संतुष्टि 

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर खुसरो बाग़ में फात्मा वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले योगाभ्यास कराया गया। लोगों को योग के तमाम तरह के आसन कराने के साथ विभिन्न योगासन के माध्यम से स्वस्थ रहने की जानकारी भी साझा की।संस्था की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खुसरोबाग में डाक्टर नर्स व पैरामेडिकल के छात्र छात्राओं ने योग से निरोग रखने को विभिन्न प्रकार की मुद्राओं में प्रशिक्षित योग गुरु डॉ नाज़ फात्मा के साथ योगा किया।

डॉ नाज़ फात्मा ने बताया की योग से मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार होता है। शरीर के आसन और एलानमेंट को ठीक करता है। पाचन तंत्र बेहतर करता है। आंतरिक अंगों को मज़बूत करता है।अस्थमा के मरीज़ो के लिए भी योग फ़ायदेमंद होता है। मधुमेह रोगियों के लिए भी योग लाभदायक होता है। दिल संबंधित रोग में भी योग रामबाण है, योग से त्वचा में भी चमक और रौनक आ जाती है।खिलाड़ियों के लिए भी योग वरदान साबित होता है। योग से शरीर में लचीलापन के साथ एकाग्रता भी आती है।

13 of 42
गंगा गुरुकुलम स्कूुल में योग करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
व्यायाम से लंबी आयु, बल और सुख की होती है प्राप्ति

गंगा गुरुकुलम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पूर्ण उत्साह के साथ हुआ। विभिन्न व्यायाम और आसनों का अभ्यास सभी शिक्षकों व उपस्थित छात्रों ने किया।  सर्वप्रथम अनुलोम विलोम व श्वास संबंधी व्यायाम किए गए। वर्तमान समय में प्रदूषण के कारण श्वास से संबंधित समस्या बहुत बढ़ गई है। यदि हम प्रतिदिन अनुलोम विलोम का अभ्यास करें तो अत्यंत लाभ होगा। तत्पश्चात  प्राणायाम, वृक्षासन, मंडुक आसान, कपालभाति आदि आसन का अभ्यास किया गया। योग के आठ अंग बताए गए हैं।

14 of 42
गंगा गुरुकुलम स्कूल में योग करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
सिद्धांत, व्यक्तिगत अनुशासन, मुद्राएं, जीवन शक्तियों पर नियंत्रण, संवेदना, एकाग्रता, ध्यान और प्रबोधन। यदि व्यक्ति व्यायाम करते समय इन आठों अंगों का ध्यान रखे तो अवश्य ही स्वस्थ शरीर का स्वामी बनता है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्पीक मैके की तरफ से पांच दिवसीय ऑन लाइन कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के योगा शिक्षक तथा दस बच्चों ने भाग लिया।

15 of 42
गंगा गुरुकुलम स्कूल में योग करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
21 जून को इस कार्यशाला द्वारा प्रशिक्षित दो छात्र अभिनंदन और शुभी ने विवेकानंद सभागार में सभी शिक्षकों और छात्रों के साथ योग अभ्यास में भाग लिया तथा अपने अनुभवों को साझा किया। अंत में ध्यान भी लगाया गया। सभी शिक्षकों ने पूर्ण मनोयोग से इस योग सत्र में भाग लिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने कहा कि जिसकी मन, इंद्रियां और आत्मा प्रसन्न रहे वह मनुष्य स्वस्थ है। यह योग द्वारा ही संभव है। उन्होंने कहा शिक्षकों के लिए यह अत्यंत ही आवश्यक है कि वे शारीरिक व मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ हों, तभी वे छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक हो पाएंगे। प्रत्येक छात्र को जीवन में योग के महत्त्व को समझना होगा और उसे अपनाकर विकास के मार्ग पर बढ़ना चाहिए। योग का अभ्यास मनुष्य को एक बेहतर इंसान बनाता है। यदि हम प्रतिदिन योग साधना करेंगे तो निश्चय ही जीवन के उच्च लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

16 of 42
गंगा गुरुकुलम नर्सरी स्कूल में योगाभ्यास करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।
पतंजलि नर्सरी स्कूल द्वारा दसवें  अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस का आयोजन आरके हॉल में  किया गया। जिसमें समस्त शिक्षिकाएं एवं ऑफिस स्टाफ उपस्थित रहे । योग सत्र में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वयं और समाज के लिए" है। योग शिक्षिका प्रगति मिश्रा ने सभी को योगाभ्यास कराया और यह अनुरोध किया कि अपने आस पास के लोगों को भी योगाभ्यास के लिए प्रेरित करें। योग करने से तनाव, चिंता, अवसाद, डर और कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। माना जाता है कि जो लोग मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं, वे चारों ओर सकारात्मकता फैलाते हैं।

17 of 42
जगत तरंग गोल्डन जुबली स्कूल में विश्व योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
जगत तरंग गोल्डन जुबली स्कूल में विश्व योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया।

18 of 42
जगन्नाथपुरी केंद्र में योग शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
जगन्नाथपुरी केंद्र में योग शिविर का आयोजन किया गया। 

19 of 42
रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज में विश्व योग दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज में विश्व योग दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया।

20 of 42
ऋषिकुल पतंजलि स्कूल में विश्व योग दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
ऋषिकुल पतंजलि स्कूल में विश्व योग दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। 

21 of 42
साउथ माला स्थित पार्क में विश्व योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
साउथ माला स्थित पार्क में विश्व योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया।

22 of 42
गऊघाट पर विश्व योग दिवस पर जल में योग करते तैराक। - फोटो : अमर उजाला।
गऊघाट पर विश्व योग दिवस पर जल में योग करते तैराक।

23 of 42
बाघंबरी गद्दी मठ में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
बाघंबरी गद्दी मठ में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया।

24 of 42
राजरूपपुर मण्डल के अंतर्गत बरसाना पार्क में "अंतराष्ट्रीय योग दिवस शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
राजरूपपुर मण्डल के अंतर्गत बरसाना पार्क में "अंतराष्ट्रीय योग दिवस शिविर का आयोजन किया गया।

25 of 42
आरवीएनएल की ओर से योग दिवस पर योगाभ्यास करते महाप्रबंधक वी के अग्रवाल एवं अन्य रेलवे अफसर। - फोटो : अमर उजाला।
आरवीएनएल की ओर से योग दिवस पर योगाभ्यास करते महाप्रबंधक वी के अग्रवाल एवं अन्य रेलवे अफसर।

26 of 42
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में योगाभ्यास करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में योगाभ्यास करते शिक्षक। 

27 of 42
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक रविंद्र गोयल की मौजूदगी में मनाया गया योग दिवस। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक रविंद्र गोयल की मौजूदगी में मनाया गया योग दिवस।

28 of 42
इलाहाबाद हाईकोर्ट के क्रिकेट मैदान में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से योगाभ्यास किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के क्रिकेट मैदान में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से योगाभ्यास किया गया। 

29 of 42
एजीयूपी परिसर मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
एजीयूपी परिसर मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शिविर का आयोजन किया गया।

30 of 42
यूनानी मेडिकल कॉलेज में योगाभ्यास करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला।
यूनानी मेडिकल कॉलेज में योगाभ्यास करते चिकित्सक। 

31 of 42
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। 

32 of 42
जनपद न्यायालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
जनपद न्यायालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया।

33 of 42
उच्च न्यायालय प्रांगण में न्यायमूर्तिगणों, अधिकारियों और अधिवक्तागणों ने योगाभ्यास किया। - फोटो : अमर उजाला।
उच्च न्यायालय प्रांगण में न्यायमूर्तिगणों, अधिकारियों और अधिवक्तागणों ने योगाभ्यास किया। 

34 of 42
उच्च न्यायालय प्रांगण में न्यायमूर्तिगणों, अधिकारियों और अधिवक्तागणों ने योगाभ्यास किया। - फोटो : अमर उजाला।
उच्च न्यायालय प्रांगण में न्यायमूर्तिगणों, अधिकारियों और अधिवक्तागणों ने योगाभ्यास किया। 

35 of 42
क्रिया योग आश्रम अनुसंधान संस्थान झूंसी में क्रिया योग का अभ्यास कराते योग गुरु योगी सत्यम। - फोटो : अमर उजाला।
क्रिया योग आश्रम अनुसंधान संस्थान झूंसी में क्रिया योग का अभ्यास कराते योग गुरु योगी सत्यम। 

36 of 42
क्रिया योग आश्रम अनुसंधान संस्थान झूंसी में क्रिया योग का अभ्यास कराते योग गुरु योगी सत्यम। - फोटो : अमर उजाला।
क्रिया योग आश्रम अनुसंधान संस्थान झूंसी में क्रिया योग का अभ्यास कराते योग गुरु योगी सत्यम। 

37 of 42
क्रिया योग आश्रम अनुसंधान संस्थान झूंसी में क्रिया योग करते साधक। - फोटो : अमर उजाला।
क्रिया योग आश्रम अनुसंधान संस्थान झूंसी में क्रिया योग करते साधक। 

38 of 42
योग दिवस पर योगाभ्यास करतीं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।
पूर्व महापौर में किया योगाभ्यास

प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा चौक मंडल के अंतर्गत स्वरूप रानी पार्क में समस्त मातृशक्ति व मंडल पदाधिकारियो के साथ योगाभ्यास किया। योग स्वस्थ जीवन का आधार है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। इस अवसर पर योग के महत्व को साझा करते हुए इसे अपने दिनचर्या में शामिल करने का दृढ़ संकल्प भी दिलाया।   इस दौरान अध्यक्ष सुमित वैश्य, विश्वास कुमार श्रीवास्तव, अनूप अग्रवाल, हर्ष केसरी, अनूप मिश्रा, विवेक साहू , ऋषभ श्रीवास्तव, मासु अब्बास, लता उपाध्याय आदि मौजूद रहे। 

39 of 42
योग दिवस पर योगाभ्यास करतीं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।
योग दिवस पर योगाभ्यास करतीं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता। 

40 of 42
मंत्री नंदी ने किया योग। - फोटो : अमर उजाला।
नंदी ने कानपुर में किया योगाभ्यास

औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्रीन पार्क स्टेडियम में सुबह छह बजे से आयोजित योग शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। 

41 of 42
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विजयनगरम हाल में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विजयनगरम हाल में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

42 of 42
जमुनीपुर कोटवा में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
जमुनीपुर कोटवा में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें