फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी बिसात पर सपा ने चला पटेल उम्मीदवार का दांव

Mon, 19 Feb 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ओर से नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल का नाम घोषित कर एक बार फिर से पार्टी ने  पटेल जाति के प्रत्याशी पर दांव लगाया है। फूलपुर लोकसभा सीट के पूर्व के इतिहास को देखें तो 1991 के लोकसभा चुनाव से 2014 तक हुए कुल सात लोकसभा चुनावों में चार बार पटेल बिरादरी के उम्मीदवार जीतकर संसद पहुंचे।1991 से पूर्व के इतिहास को भी देखें तो इस क्षेत्र से राम पूजन पटेल कांग्रेस, जनता दल से लगातार चुनाव जीतते रहे।
विज्ञापन


पूर्व के पटेल समीकरण को ध्यान में रखकर सपा ने 2014 के चुनाव में भी पटेल जाति के धर्मराज पटेल पर दांव लगाया था, परंतु मोदी लहर में उसकी एक भी नहीं चली। 2009 में नए परिसीमन के बाद हुए चुनाव में पटेल मतदाताओं के बंट जाने के बाद बसपा के ब्राह्मण प्रत्याशी कपिलमुनि करवरिया विजयी रहे। इस चुनाव में फूलपुर के नए परिसीमन में ग्रामीण क्षेत्र की पटेल और पिछड़े वर्ग की बहुलता वाली सीट हंडिया और प्रतापपुर के भदोही लोकसभा से जोड़ देने और शहर की दो सीटें उत्तरी एवं पश्चिमी के फूलपुर से जोड़ देने के बाद समीकरण बदल गया। 2009 के चुनाव में सपा ने शहर के मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए वैश्य विरादरी के श्यामाचरण गुप्त को मैदान में उतारा, परंतु बदले समीकरण में हार हाथ लगी। इसके बाद हुए लगातार दूसरे चुनाव 2014 में गैर पटेल बिरादरी के केशव प्रसाद मौर्य विजयी रहे।  

 2004 के चुनाव में सपा के अतीक अहमद चुनाव जीते 1999 में धर्मराज पटेल को पहली बार मैदान में उतारा और उन्होंने जीत हासिल की। इससे पहले 1998 के चुनाव में सपा के जंग बहादुर सिंह पटेल जीते और 1996 के चुनाव में सपा के जंग बहादुर पटेल ने बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांशीराम को पराजित किया था।
विज्ञापन


फूलपुर लोकसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल सोमवार को 11 बजे जिला मुख्यालय पर नामांकन करेंगे। नामांकन से पूर्व जिला मुख्यालय स्थित कचहरी टैंपो-टैक्सी स्टैंड पर जनसभा होगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल को फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत किया है। पार्टी कार्यालय में हुई तैयारियों को लेकर बैठक में सपा के जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव और महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, केके श्रीवास्तव, पूर्व संासद रामपूजन पटेल, धर्मराज पटेल, एमएलसी वासुदेव यादव, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, अंसार अहमद, विजमा यादव, इविवि के पूर्व अध्यक्ष विनोद चंद दुबे, ऋचा सिंह सहित नफीस अहमद, अब्दुल सलमान, नरेंद्र सिंह, हीरामणि पटेल, डॉ.निर्भय सिंह पटेल आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें