फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दधिकांदो उत्सव, उमड़ा उल्लास

Sun, 27 Aug 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
चांदपुर सलोरी  मेले के साथ शनिवार को शहर में दधिकांदो उत्सव की शुरुआत हुई। हाथी पर चांदी के हौदे पर सवार होकर कान्हा-बलदाऊ की छवियों के साथ दल निकला तो दोनों भाइयों को देखने के लिए लोग उमड़े। बैंडबाजा, ध्वजा-पताका, हाथी घोड़े के साथ आकर्षक झांकियां भी दल में शामिल रहीं। प्राचीन शिवमंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा सलोरी के मुख्य मार्ग से होते हुए गोविंदपुर तिराहा, रामचंद्रपुरम तिराहा, शुक्ला मार्केट, ईश्वर शरण पुलिस चौकी, शुतुरखाना, पहलवान वीर बाबा, ईसाई बस्ती, बघाड़ा, सादियाबाद होते हुए जे.पी. चौराहा शिवमंदिर पहुंचकर पूरी हुई।
विज्ञापन


दल निकलने वाले रास्ते के दोनों किनारे बने मकानों के बारजों से महिलाओं और बच्चों ने कान्हा बलदाऊ की मोहक छवियों को निहारा। दल से पहले प्राचीन शिवमंदिर पर दधिकांदो मेला कमेटी के अध्यक्ष राकेश शुक्ला कंचन की अगुवाई में विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। घंटा-घड़ियाल शंखनाद के बीच दोनों भाइयों की आरती उतारी गई। ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष के साथ कान्हा को बड़े भइया बलदाऊ के साथ सजे हाथी पर बिठाया गया। पूरे मेला क्षेत्र में गजब की रौनक रही। जगह-जगह लाउडस्पीकरों की प्रतियोगिताएं भी हुईं। बहुरंगी बिजली की सजावट लोगों को आकर्षित करती रही।

 पटरी पर सजी दुकानों पर बच्चों, महिलाओं ने जरूरत की चीजें खरीदीं। सड़क की पटरियों पर सजी दुकानों पर घरेलू उपयोग से लेकर मनोरंजन का पूरा समान मौजूद था। बच्चों के साथ बड़ों ने भी मेले का आनंद लिया। शोभायात्रा में नवीन शुक्ला, अमित निषाद, अंकज महरा, प्रभात चंद्र शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


लीला चौकियों में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला की प्रस्तुतियों के अतिरिक्त अन्य प्रसंगों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया गया। लीला चौकियों में बेटियों की सुरक्षा, शहर के पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण, गंगा यमुना को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश प्रसारित किया जाता रहा।

चांदपुर चौराहे पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित नौटंकी की प्रस्तुति हुई। इसे देखने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ डटी रही। नौटंकी लोगों के आकर्षक का केंद्र रही। लोगों ने देर रात तक इसका लुत्फ उठाया।

गंगेश्वर शिवमंदिर कैलाशपुरी में हुए दंगल में झूंसी के जितेंद्र विजेता रहे।  कमेटी ने उन्हें प्रथम घोषित कर 21सौ नकद और शील्ड सौंपी। दूसरे स्थान पर फाफामऊ के तूफानी रहे। दंगल में 42 पहलवानों ने हिस्सा लिया। सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा ने पुरस्कार बांटे। संचालन अमृत यादव ने किया।

 दधिकांदो मेला की दूसरी कड़ी में रविवार को सुलेमसराय में दधिकांदो मेले की धूम होगी। अध्यक्ष सोनू गुप्ता के मुताबिक तैयारी पूरी है। कान्हा के दल में सबसे आगे भगवान गणेश एवं बजरंगली की प्रतिमाएं होंगी। हाथी पर रखे चांदी हौदे पर भगवान श्रीकृष्ण और बलदाऊ विराजेंगे। शोभायात्रा में चार हाथी, ऊंट, 20घोड़े एवं 15  लीला चौकियां होंगी।  चौफटका से लेकर मुंडेरा तक तकरीबन सात किलोमीटर लंबे रास्ते पर मेले में आकर्षक लाइट्स, कई तरह के झूले लगाए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें