फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बीच रास्ते गुम हो गया विभूति एक्सप्रेस में बुक कराया पार्सल, रेलमंत्री से की शिकायत

Fri, 22 Dec 2023 12:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोलकाता की आर्टिस्ट पुतुल दास मित्रा ने पिछले दिनों उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित शिल्प मेले में अपना एक स्टॉल लगाया था। उनका मुख्य हुनर धान पर की जाने वाली कारीगरी का है। शिल्प मेला समाप्त होने के बाद उन्होंने अपना बचा हुआ सामान तीन बॉक्स में पैक करवाकर रेलवे की पार्सल सेवा के जरिये बुक किया।
विज्ञापन
पार्सल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे की पार्सल सेवा ने कला एवं शिल्प पर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत कोलकाता की पुतुल दास मित्रा को खासा परेशान कर दिया है। पुतुल दास ने प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन से हावड़ा के लिए विभूति एक्सप्रेस में पिछले सप्ताह 15 दिसंबर को तीन बॉक्स बुक करवाए। इन तीन बॉक्स में से एक ही ट्रेन से हावड़ा पहुंचा। अन्य दो बॉक्स बीच रास्ते में गुम हो गए। महिला ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से इसकी शिकायत एक्स पर की है। इसके अलावा 139 पर फोन कर महिला ने रेलवे से भी सहायता मांगी, लेकिन रेलवे द्वारा कोई राहत नहीं दी जा सकी है।

विज्ञापन


कोलकाता की आर्टिस्ट पुतुल दास मित्रा ने पिछले दिनों उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित शिल्प मेले में अपना एक स्टॉल लगाया था। उनका मुख्य हुनर धान पर की जाने वाली कारीगरी का है। शिल्प मेला समाप्त होने के बाद उन्होंने अपना बचा हुआ सामान तीन बॉक्स में पैक करवाकर रेलवे की पार्सल सेवा के जरिये बुक किया।

पुतुल का कहना है कि बुकिंग के बाद उन्हें बताया गया कि रामबाग स्टेशन से चलने वाली विभूति एक्सप्रेस से तीनों बॉक्स 15 दिसंबर को ही हावड़ा के लिए भेज दिए जाएंगे। ट्रेन के हावड़ा पहुंचने पर मालूम पड़ा कि उनका एक ही बॉक्स आया है। हावड़ा में मौजूद कर्मियों ने कहा कि एक दो दिन इंतजार कर लीजिए। हो सकता है ज्यादा माल होने की वजह से 15 को तीनों बॉक्स लोड न किए जा सके हों।
विज्ञापन


जब दोनों बॉक्स नहीं आए तो रेलवे की 139 रेल मदद सेवा में इसकी शिकायत की गई। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से भी एक्स पर शिकायत की गई लेकिन अब कोई जवाब नहीं आया। इतना ही नहीं रेल मदद से भी बुधवार को एसएमएस आया कि उनका प्रकरण अब बंद कर दिया गया है। पुतुल इस जवाब से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि दोनों बॉक्स में उसका हजारों का माल है। इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार का कहना है कि पार्सल कार्यालय में बोला गया है कि महिला के दोनों बॉक्स खोज कर उन्हें हावड़ा भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें