सोशल मीडिया साइट्स छात्रों के आंदोलन के वीडियो से पटे
सोशल मीडिया साइट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब से लेकर टेलीग्राम तक पर छात्रों के नारेबाजी के रील्स और क्लिप की भरमार है। तमाम यू ट्यूबर भी आंदोलन में पहुंच रहे हैं। छात्र अपनी रील्स बनाकर अपनी सोशल मीडिया साइट्स पर अपलोड करने के साथ ही स्टेटस लगा रहे हैं। देर रात तक छात्र आयोग के सामने सड़कों पर डंटें हैं। रात में सड़क पर सोए छात्रों के फोटो और रील्स भी काफी लाइक किए जा रहे हैं। एक वीडियो में प्रतियोगी छात्र देर रात भीड़ कम होने पर धरना स्थल पर बिखरे पंपलेट, फटे पोस्टर, बिखरे बैनर के साथ कुरकुरे, चिप्स और बिस्किट के रैपर को झाड़ से साफ करते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा गया है असली सिविल सर्विसमैन की यही पहचान है।
ढोल तासा और मोबाइल टॉर्च का फोटो भी छाया
धरना स्थल पर ढाला तासा के साथ डांस करने और शाम होने पर मोबाइल टॉर्च जलाकर प्रदर्शन करने का फोटो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही ताली थाली और ड्रम बजाने की रील्स और स्टेटस भी अपलोड की गई है।