फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue :  बुखार में सिर्फ दवा दुकानों पर मिलेगी पेरासिटामॉल, दवा की दुकानों पर नोटिस चस्पा

Thu, 27 Oct 2022 06:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिले में डेंगू और वायरल बुखार से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर शहरी इलाकों में इसकी संख्या सबसे अधिक है। ऐसे में अमूमन शुरूआत में लोग पेरासिटामॉल के साथ ही खुद से या दुकानदार के कहने पर एंटीबायोटिक लेने लगते लगते हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : दवा की दुकानों पर लगा नोटिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले एक महीने से अधिक समय से डेंगू और वायरल का प्रकोप लगातार बना हुआ है। डेंगू के कारण कई मरीजों की जान भी जा चुुकी है। इसके पीछे बड़ा कारण है कि लोग बुखार होने पर खुद से ही मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर अपने हिसाब से दवाओं और एंटीबायोटिक खरीदकर उसका सेवन करते रहे हैं। इसी को देखते हुए शासन के निर्देश पर मेडिकल स्टोर संचालकों को बुखार में सिर्फ पेरासिटामॉल देने का ही निर्देश दिया गया है। निर्देश के बाद से शहर में दवा की दुकानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। 

विज्ञापन



जिले में डेंगू और वायरल बुखार से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर शहरी इलाकों में इसकी संख्या सबसे अधिक है। ऐसे में अमूमन शुरूआत में लोग पेरासिटामॉल के साथ ही खुद से या दुकानदार के कहने पर एंटीबायोटिक लेने लगते लगते हैं। डॉक्टरों की माने तो चिकित्सक की सलाह के बगैर एंटीबायोटिक का प्रयोग करने से प्लेटलेट्स तेजी से गिरता है। ऐसे में खुद से डॉक्टर बनने की अपेक्षा चिकित्सक के परामर्श पर ही इन दवाओं का उपयोग करना चाहिए। सामान्य बुखार में भी पैरासिटामॉल का प्रयोग ही करें। 

विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह का कहना है कि बुखार या डेंगू में देखा गया है कि एंटीबायोटिक दवाओं का प्रयोग करने से प्लेटलेट्स बनना बंद हो जाता है या बेहद कम हो जाता है। इसके कारण शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से कम होती है। हाल में ही एक मरीज को सामान्य वायरल बुखार था, ऐसे में उसने एंटीबायोटिक का सेवन शुरू किया। उसका प्लेटलेट्स तीन दिनों के भीतर 55 हजार पहुंच गया। इसके बाद उसे भर्ती कराना पड़ा। इसी कारण मरीजों को लगातार बताया जा रहा है कि डॉक्टर की सलाह के बगैर एंटीबायोटिक या इस प्रकार की दवाओं का सेवन न करें।



हर व्यक्ति के शरीर की क्षमता अलग-अलग होती है। बुखार या डेंगू के मामले में बगैर चिकित्सक की सलाह लिए एंटीबायोटिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। कई बार इसका विपरीत परिणाम भी सामने आ जाता है। -डॉ. कमलेश सोनकर, एसआरएन मेडिसिन विभाग 



वायरल या डेंगू होने की स्थिति में मरीज को सामान्य बुखार की दवा का उपयोग करना चाहिए। चिकित्सक की परामर्श पर ही एंटीबायोटिक का प्रयोग करना चाहिए। - डॉ. नानक सरन, सीएमओ, प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें