फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजी कोरम पूरा, आज भोर में हुई अतीक की रवानगी 

Mon, 03 Jun 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व सांसद अतीक अहमद को सोमवार, भोर तीन बजे के करीब केंद्रीय कारागार नैनी से वाराणसी के लिए रवाना कर दिया जाएगा। तगड़ी पुलिस सुरक्षा में पूर्व सांसद अतीक अहमद को नैनी सेंट्रल जेल से सीधे वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे पर ले जाया जाएगा। वहां से सुबह आठ बजे विमान से तीन सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में अहमदाबाद भेजा जाएगा। रवानगी से पूर्व सांसद की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का भी पूरा इंतजाम कर लिया गया है। रवानगी के दौरान कहीं से कोई चूक न होने पाए इसके लिए जेल एवं जिला प्रशासन के साथ लखनऊ में बैठे अधिकारी लगातार संपर्क में हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि गुजरात सरकार से अनुमति के बाद शुक्रवार को अतीक की रवानगी के लिए आदेश जेल प्रशासन को मिला था। उसके बाद अतीक के अहमदाबाद सेंट्रल जेल भेजे जाने का रास्ता साफ हो गया। गुजरात सरकार ने वहां अतीक को रखने के लिए एक लाख रुपये प्रति माह के हिसाब से तीन माह का बैंक ड्राफ्ट यूपी सरकार से मांगा था। यह पैसा बैंक ड्राफ्ट के जरिए गुजरात सरकार को भेज दिया गया। उसके बाद रवानगी की कागजी कार्रवाई शुरू हुई।

रविवार शाम तक कागजी प्रक्रिया पूरी की जाती रही। बाबतपुर से अहमदाबाद हवाई अड्डे के लिए चार लोगों का टिकट कराया गया है। इसमें पूर्व सांसद अतीक अहमद के अलावा सुरक्षा में जाने वाले एक डिप्टी एसपी और दो सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। चारों लोगों के टिकट का खर्चा 40 हजार रुपये के करीब आया है। यह खर्च भी अतीक ने वहन किया। बाबतपुर हवाई अड्डे से सुबह आठ बजे की फ्लाइट से अतीक को भेजा जाएगा। इसके लिए नैनी से भोर में ही पुलिस वाहन से अतीक को भेजा जाएगा, ताकि वह फ्लाइट के समय से थोड़ा पहले पहुंच सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतीक को अहमदाबाद ले जाया जाना है। इसके लिए जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सुरक्षा के भी सारे इंतजाम पूरे किए गए हैं। 
हरिबक्श सिंह, वरिष्ठ जेल अधीक्षक
केंद्रीय कारागार, नैनी, प्रयागराज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें