फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : बिहार पीसीएस में पेपर लीक विवाद ने बढ़ाई यूपी के अभ्यर्थियों की चिंता, यूपीपीएससी ने कसी कमर

Mon, 16 Dec 2024 05:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

11 फरवरी 2024 को आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक के बाद यूपीपीएससी ने 17 मार्च 2024 को प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 को स्थगित कर दिया था। भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व नकल रोक के मद्देनजर शासन ने 19 जून 2024 को नई गाइडलाइन जारी की, जिसमें कई नए प्रावधान शामिल किए गए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पीसीएस में पेपर लीक विवाद ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की चिंता भी बढ़ा दी है। यूपी पीसीएस की परीक्षा 22 दिसंबर को प्रस्तावित है। हालांकि, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। लेकिन, इस बार परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जा रही है, ऐसे में पेपरों की सुरक्षा को लेकर चुनौती बढ़ी है।

11 फरवरी 2024 को आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में पेपर लीक के बाद यूपीपीएससी ने 17 मार्च 2024 को प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 को स्थगित कर दिया था। भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व नकल रोक के मद्देनजर शासन ने 19 जून 2024 को नई गाइडलाइन जारी की, जिसमें कई नए प्रावधान शामिल किए गए।

विज्ञापन


22 दिसंबर को प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पहली बार इस नई गाइडलाइन के अनुरूप होने जा रही है। पहली बार इस परीक्षा में तीन अलग-अलग रंगों की ओएमआर शीट होगी। प्रश्नपत्रों को डिजिटल लॉक वाले बक्सों में सुरक्षित रखा जाएगा। संदिग्ध परीक्षार्थियों की पहचान के लिए आइरिश स्कैनिंग की जाएगी। हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।

विज्ञापन

कंट्रोल रूम को किया गया हाईटेक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में हाईटेक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रत्येक परीक्षा केंद्र की नजर रखेगा। परीक्षा के लिए 576154 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं और प्रदेश भर में 1331 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग पहली बार प्रदेश के सभी 75 जिलों में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा कराने जा रहा है। ऐसे में आयोग को प्रश्न पत्रों की सुरक्षा का दायरा भी बढ़ाना होगा।

हाल ही में बिहार पीसीएस परीक्षा के दौरान पटना में अभ्यर्थियों ने पेपर लीक का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हालांकि, बिहार लोक सेवा आयोग ने पेपर लीक के आरोपों को खारिज कर दिया। लेकिन, एक सेंटर पर अभ्यर्थियों की ओर से हंगामा करने के बाद परीक्षा में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों ने तमाम आशंकाएं जताई हैं। यूपी में आरओ/एआरओ परीक्षा में पेपर लीक के बाद यूपीपीएससी 22 दिसंबर को सबसे बड़ी परीक्षा कराने जा रहा है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि आयोग से यही अपेक्षा है कि साफ-सुथरे ढंग से परीक्षा कराई जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें