फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पंत संस्थान ने आरक्षित सीटों की पुनर्गणना के बाद परिणाम संशोधित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी केशव किशोर उपाध्याय ने बताया कि समीक्षा समिति बैठक में क्रेट 2024 एडमिशन की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। आरक्षित सीटों की पुनर्गणना के बाद परिणाम संशोधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

संशोधित परिणाम अनुमोदन के पश्चात आधिकारिक वेबसाइट www.gbpssi.in पर अपलोड कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया, संस्थान में वर्तमान में 50 शोधार्थी शोध कर रहे है जिनमें से 33 आरक्षित वर्ग के हैं। संस्थान में 06 शोधार्थी जो कि आरक्षित वर्ग के थे। उन्हें मेरिट के आधार पर अनारक्षित वर्ग में प्रवेश दिया गया है। बतादें कि एक दिन पहले छात्रों ने पीएचडी प्रवेश में आरक्षण नियमों की अनदेखी का आरोप लगाकर निदेशक कार्यालय को ज्ञापन साैंपा था। आरोप लगाया था कि जिन पांच शोधार्थियों को प्रवेश दिया गया इसमें चार अनारक्षित वर्ग के हैं। एक आरक्षित वर्ग का है। एससी-एसटी वर्ग का एक भी अभ्यर्थी इसमें नहीं है। यह यूजीसी के नियमों का उल्लंघन है। इसके बाद निदेशक ने एक रिव्यू कमेटी का गठन किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें