उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)-2013 के गृह विज्ञान, जीव विज्ञान, कला एवं प्रवक्ता (पीजीटी) के अंतिम चयन के साथ विद्यालयों के आवंटन का पैनल जारी कर दिया है। चयन बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी पैनल में टीजीटी गृह विज्ञान में बालक वर्ग में सामान्य वर्ग के 66 पदों के सापेक्ष 55, ओबीसी के 37 पदों के सापेक्ष 33, एससी के 22 पदों के सापेक्ष 16 एवं एसटी के एक पद के लिए चयन किया गया। इसी प्रकार टीजीटी गृह विज्ञान बालिका वर्ग के लिए सामान्य के पांच, ओबीसी-एससी के दो-दो पदों पर पैनल जारी किया गया।
टीजीटी जीव विज्ञान बालक वर्ग के 126 पदों के सापेक्ष 103, ओबीसी में 59 के सापेक्ष 44 एवं एससी के 43 पदों के सापेक्ष 32 के लिए पैनल जारी किया गया, बालिका वर्ग में सामान्य के छह पदों के सापेक्ष पांच, ओबीसी के दो पदों के सापेक्ष दो एवं एससी के तीन पदों के सापेक्ष दो के लिए पैनल जारी किया गया। टीजीटी कला बालक वर्ग के लिए सामान्य के 110 पदों के सापेक्ष 95, ओबीसी के 66 पदों के सापेक्ष 63 पद, एससी के 61 पदों के सापेक्ष 55, एसटी के दो पदों के लिए पैनल जारी किया गया, इसी प्रकार बालिका वर्ग के लिए सामान्य के 12 पदों के सापेक्ष नौ, ओबीसी के नौ पदों के सापेक्ष आठ एवं एससी के सात पदों के सापेक्ष सात के लिए पैनल जारी किया गया।
प्रवक्ता (पीजीटी) हिंदी के लिए बालक वर्ग में सामान्य के 81 पदों के सापेक्ष 65, ओबीसी के 37 पदों के सापेक्ष 33, एससी के 27 पदों के सापेक्ष 20 एवं एसटी के एक पद के लिए पैनल जारी किया गया, बालिका वर्ग में सामान्य के चार पदों के सापेक्ष तीन, ओबीसी के चार पदों के सापेक्ष चार, एससी के नौ पदों के सापेक्ष आठ एवं एसटी के एक पद लिए पैनल जारी किया गया।