फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Chunav 2021 : ग्राम पंचायत सदस्य के 27, प्रधान के नौ समेत 70 नामांकन निरस्त

Tue, 06 Apr 2021 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • बीडीसी के सात और ग्राम पंचायत सदस्य के भी 27 नामांकन हुए निरस्त 
विज्ञापन
prayagraj news : सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला पंचायत कार्यालय में नमाकांन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान प्रत्याशियाें की भीड़ जुटी रही। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के बाद अब नामांकन पत्रों की जांच सोमवार से शुरू हुई। जिला पंचायत मुख्यालय परिसर में  पंचायत सदस्यों तो वहीं ब्लॉक मुख्यालयों में ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी और प्रधान के नामांकन पत्रों की जांच हुई। इस दौरान 70 नामांकन निरस्त हुए। इसमें 27-27 नामांकन जिला पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्य के रहे। प्रधान के नौ और बीडीसी के सात नामांकन निरस्त किए गए। जिला पंचायत मुख्यालय में सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक वार्डों से दाखिल नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई।  

विज्ञापन
Trending Videos

prayagraj news : जिला पंचायत प्रयागराज। - फोटो : prayagraj
नामांकन पत्रों की जांच के पहले दिन सोमवार को जिला पंचायत सदस्य के कुल 27 नामांकन निरस्त हुए। यहां  एआरओ प्रथम के यहां कुल 125 नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें से सात नामांकन निरस्त हुए। एआरओ-2 के यहां पर कुल 115 में से चार नामांकन,  एआरओ-3 के यहां 116 में आठ नामांकन, एआरओ-4 के यहां 121 में से चार नामांकन,  एआरओ-5 के यहां से  95 में तीन नामांकन, एआरओ-6 के यहां 104 में एक नामांकन निरस्त हुआ। एडीएम नजूल गंगा राम गुप्ता ने बताया कि सोमवार को पहले दिन 1620 में से कुल 780 नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें से 27 नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं, कुल 753 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। शेष नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को की जाएगी।
विज्ञापन

prayagraj news : जिला पंचायत प्रयागराज। - फोटो : prayagraj
वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत सदस्य में बहरिया में छह नामांकन निरस्त हुए। यहां कुल 566 नामांकन हुए थे। उधर सहसों में 339 नामांकन में चार निरस्त कर दिए गए। यहां अब 335 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। मेजा में 559 में से 17 नामांकन निरस्त हुए। इस तरह से यहां 542 नामांकन बचे हुए हैं। बहरिया में प्रधान का एक नामांकन निरस्त हुआ। ऊरवा में भी एक नामांकन निरस्त हुआ। कौंधियारा में दो नामांकन निरस्त हुए हैं। यहां कुल  556 नामांकन हुए थे। इसी तरह करछना में 889 नामांकन हुए थे, यहां पांच नामांकन निरस्त हुए। वहीं बीडीसी के लिए प्रतापपुर से एक नामांकन रद्द हुआ है। यहां 584 नामांकन बचे हैं। बहरिया में 644 में से दो नामांकन, सोरांव में 374 में से दो नामांकन निरस्त हुए। कौंधियारा में एक नामांकन निरस्त होने के बाद अब वहां 367 दावेदार मैदान में है। इसी तरह शंकरगढ़ में 297 में से एक नामांकन निरस्त हुआ। एडीएम सिटी एके कनौजिया ने बताया कि जांच मंगलवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें