फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पंचायत सहायकों की हुंकार, अब आर-पार की तैयारी

Thu, 03 Sep 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते पंचायत सहायक।
विज्ञापन
मानदेय बढ़ोतरी और स्थायीकरण समेत पांच सूत्रीय मांगों पर पंचायत सहायकों ने आंदोलन का ऐलान किया है। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सहायकों ने जिला पंचायत राज अधिकारी के नाम ज्ञापन खंड विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह और सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने अथवा न्यूनतम कुशल मजदूरी दर के बराबर मानदेय देने की मांग की। साथ ही संविदा व्यवस्था समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली लागू करने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई गई। महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश और स्थानांतरण-समायोजन की सुविधा देने के साथ आगामी ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की मांग भी की गई। यूनियन ने मुख्यमंत्री से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने की मांग रखी है। यूनियन ने चेतावनी दी कि सात सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डेन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने पर पंचायत सहायक कार्य बहिष्कार कर आंदोलन में शामिल होंगे। इस दौरान मोहम्मद आमिर, रजनीश कुमार यादव, रंजय कुमार, शिवचंद यादव, भागीरथी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें