अमर उजाला व निर्वाचन आयोग के स्वीप अभियान के तहत करछना के भड़ेवरा बाजार में बुधवार को स्कूली बच्चों की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी करछना संतोष कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर भड़ेवरा गांव से रवाना किया।
रैली में देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा। वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है। अंकल आंटी मान जाओ, वोट डालोगे कसम खाओ, आपकी समझदारी रंग लाएगी, देश को खुशहाल बनाएगी आदि नारे लगाए। रैली भड़ेवरा गांव की मोरी से निकलकर भड़ेवरा बाजार से गुजरती हुई शुक्लगंज होकर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा में पहुंची। जहां पर रैली एक सभा में तब्दील हो गई। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी करछना संतोष कुमार श्रीवास्तव ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ भी दिलाई। रैली का संचालन न्याय पंचायत धरवारा की संकुल प्रभारी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेक्सा की प्रधानाध्यापिका रूश्दा नाहिद ने किया।
इस मौके पर उमाकांत तिवारी, पवन कुमार मिश्र, प्रभाकांत मिश्र, श्याम नारायण पांडेय, शांति प्रसाद विश्वकर्मा, क्षितिश कुमार तिवारी, राजेश प्रसाद पांडेय, रूश्दा नाहिद, सुधीर गुप्ता, अनिल भारती, बृजेश यादव, लालचंद सिंह, शिव बहादुर यादव, कुसुमलता सिंह, डीके सिंह, मनोज मिश्र, सुनील कुमार मिश्र, दिवाकर मिश्र, प्रीति पवन नीलम ललित मोहन नौटियाल श्रीकांत पांडेय अनीता सिंह सुनीता वर्मा कुसुमलता रेनू श्रीवास्तव पूर्णिया यादव सीमा कुमारी रश्मि शर्मा विद्या मिश्रा मोनिका द्विवेदी संतोष कुमार शुक्ला अशोक कुमार मिश्रा गंगेश नारायण पांडेय रवि राय रूपानी श्रीवास्तव शैलजा द्विवेदी शालिनी सिंह अमिता मालवीय सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे ।