विधायक पल्लवी पटेल ने अतीक के भाई अशरफ के बच्चों से भी मुलाकात की।
- फोटो : अमर उजाला।
छह अगस्त को सड़क हादसे में अतीक के बेटे की हो गई थी मौत
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में छह अगस्त को मौत हो गई थी। यह भीषण हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। अबान प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। वह दोस्तों के साथ एसयूवी कार में सवार था और झांसी-कानपुर हाईवे से गुजर रहा था। हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अबान अहमद और उसके साथी सोनू की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हुए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी। बाद में हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें कार के डिवाइडर से टकराने का घटनाक्रम दिखाई देता है। अबान अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटा था और उसकी उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई। इसी झांसी में वर्ष 2023 में अतीक के बेटे असद अहमद की पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी।