फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कार की टक्कर से पांचवीं के छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पार करते समय हाईवे पर कार ने रौंदा

Wed, 27 Mar 2024 02:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रहीम पट्टी थाना उतरांव निवासी स्व. जंग बहादुर बिंद जिनकी मृत्यु कई वर्ष पूर्ण हो गई थी। बुधवार को लगभग 11:30 बजे के करीब उनका बेटा रवि उम्र लगभग 12 वर्ष जो राज ढाबा के पास से दुकान पर सामान लेने गया था। सामान लेकर घर वापस आ रहा था।
विज्ञापन
घटना के बाद घर पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतरांव थाना क्षेत्र के रहीम पट्टी नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। किशोर की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन











रहीम पट्टी थाना उतरांव निवासी स्व. जंग बहादुर बिंद जिनकी मृत्यु कई वर्ष पूर्ण हो गई थी। बुधवार को लगभग 11:30 बजे के करीब उनका बेटा रवि उम्र लगभग 12 वर्ष जो राज ढाबा के पास से दुकान पर सामान लेने गया था। सामान लेकर घर वापस आ रहा था। हाईवे पार कर रहा था वैसे ही प्रयागराज की तरफ तेज रफ्तार जा रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिसमें किशोर रवि की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। मृतक तीन भाई चार बहनों में पांचवें नंबर पर था। मृतक रवि जो पांचवीं का छात्र था। रवि की मौत से माता सुमित्रा देवी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

इसी तरह प्रयागराज रायबरेली हाईवे थाना नवाबगंज के उल्दा महेशगंज में सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। बताया गया कि अध्ययन राहगीर पैदल का जा रहा था। बाल सवार लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जिसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें