फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएस खन्ना कॉलेज : ओजोन दिवस पोस्टर प्रतियोगिता में जोया इरफान को मिला प्रथम पुरस्कार, श्वेता रहीं द्वितीय

Fri, 20 Sep 2024 06:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पोस्टर प्रतियोगिता में सीएमपी डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, केपी ट्रेनिंग कॉलेज से छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम पुरस्कार जोया इरफान, द्वितीय पुरस्कार श्वेता राय और निशि पटेल, तृतीय पुरस्कार आयशा फहीम और तान्या को मिला।
विज्ञापन
एसएस खन्ना महाविद्यालय में ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय मे ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजन किया गया। साइंस क्लब द्वारा विश्व ओजोन दिवस के अवसर आयोजित अंतर-महाविद्यालयीय पोस्टर प्रतियोगिता "सस्टेनेबल वेज टू रिड्यूस ओजोन डिप्लीशन" शीर्षक पर छात्राओं ने पोस्टर तैयार किया। मुख्य वक्ता डाॅ. अनीता तोमर ,साइंटिस्ट एफआईसीआरएफई ईको रिहैबिलिटेशन सेंटर देहरादून रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह ने दीप प्रज्वलन करके किया। वक्ताओं ने ओजोन परत के संबंध में अपने विचार रखे और इससे होने वाले प्रभावो से छात्राओं को अवगत कराया।

विज्ञापन


पोस्टर प्रतियोगिता में सीएमपी डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, केपी ट्रेनिंग कॉलेज से छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम पुरस्कार जोया इरफान, द्वितीय पुरस्कार श्वेता राय और निशि पटेल, तृतीय पुरस्कार आयशा फहीम और तान्या को मिला। कार्यक्रम का संयोजन डॉ.शुभ्रा मालवीय, डॉ. शबनम परवीन, डॉ सरिता अग्रवाल एवं मिस्टर शिवम् मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में स्वागत साइंस क्लब की चेयर पर्सन डॉ शुभ्रा मालवीय ,संचालन छात्रा जेबा अदिल बीएससी तृतीय वर्ष एवं धन्यवाद का ज्ञापन डॉ.शबनम परवीन द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में डॉ अर्चना ज्योति, डॉ प्रीति सिंह, डॉ आलोक मालवीय, डॉ सुमिता, डॉ. ॠचा, डॉ सिप्पी, डॉ रहमान, डॉ अनुराधा, डॉ अचला, डॉ शर्मिला, डॉ दुर्गेश, डॉ शैलेंद्र, डॉ  रंजना, डॉ बुशरा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें