फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 35 हजार बच्चे अतिकुपोषित

Sun, 10 Jul 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कुपोषित बच्चे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी बनने जा रहे इलाहाबाद में तकरीबन 35 हजार बच्चे अतिकुपोषित हैं। आंकड़े चौंकाने वाले हैं, लेकिन हकीकत यही है। अब हौसला पोषण योजना के तहत इन बच्चों की सेहत में सुधार की कवायद शुरू की गई है। इसका औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 15 जुलाई को श्रावस्ती से करेंगे। उसी दिन से योजना पूरे प्रदेश में लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


हौसला पोषण योजना के तहत हर अति कुपोषित बच्चे को सेहत में सुधार के लिए प्रतिदिन 20 ग्राम घी दिया जाएगा। महीने में 25 दिन घी खिलाया जाएगा यानी हर माह आधा किलो घी मिलेगा। इसके अलावा खिचड़ी, दलिया, तहरी, हलुआ भी दिया जाएगा। घी के साथ एक मौसमी फल भी अतिकुपोषित बच्चे को दिया जाएगा। वहीं, गर्भवती महिलाओं को मिड डे मील दिया जाएगा। योजना का संचालन ग्राम प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के संयुक्त खाते से होगा।

योजना के तहत लाभ पहुंचाने के लिए जिले में 55 हजार गर्भवती महिलाओं और 34 हजार 772 अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी जीडी यादव ने बताया कि अतिकुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर इनकी संख्या के बारे में शासन को अवगत कर दिया गया है। लक्ष्य के मुकाबले शासन से जो रकम मिलेगी, उसी हिसाब से घी और मिड डे मील का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें