फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मिड डे मील खाने के बाद 24 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, सीएचसी में कराया गया भर्ती

Wed, 15 Apr 2026 04:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी शंकरगढ़ (प्रयागराज)

सार

कोरांव के प्राथमिक विद्यालय बेलहट में 24 से अधिक बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ गई। उल्टी दस्त से  पीड़ित इन बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
कोरांव सीएचसी में पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी लेते एसडीएम और पूर्व विधायक। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरांव के प्राथमिक विद्यालय बेलहट में 24 से अधिक बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ गई। उल्टी दस्त से पीड़ित इन बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस विद्यालय में कुल 145 बच्चे हैं जिसमें बुधवार को 112 बच्चे स्कूल आए थे। दोपहर में एमडीएम खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी दस्त की शिकायत के बाद उन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना की की जानकारी पाकर एसडीएम बारा पहुंचे और शिक्षकों से घटना के बारे में जानकारी ली। बच्चों  के परिजन विद्यालय पहुंच गए और एडीएम में खराबी की बात कहने लगे। लोगों के आक्रोश  को देखते हुए पुलिस फोर्स बुला ली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बारा और पूर्व विधायक पहुंचे बच्चों का हाल जानने

बीमार बच्चों का हाल-चाल लेने के लिए उप जिलाधिकारी कोरांव न्यायिक संदीप तिवारी व पूर्व विधायक रामकृपाल कोल भी सीएचसी कोरांव पहुंचे। सीएचसी पर ग्रामीणों और  अभिभावकों की  भारी भीड़ जमा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें