फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भाजपा से हमारी सीधी लड़ाई : अखिलेश यादव

Sun, 24 Apr 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अख‌िलेश यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मानते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का सीधा मुकाबला बीजेपी से होगा। उनका कहना है कि समाजवादी लोग जनता के बीच काम करते हैं। जनता आंकलन और तुलना करेगी कि किसने अच्छा काम किया। जनता समाजवादियों को बसपा और भाजपा से बेहतर ही पाएगी।
विज्ञापन


जनसभा के बाद मीडिया से कुछ देर के लिए मुखातिब हुए सीएम अखिलेश यादव ने ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहाद उल मुसलमीन के नेता एवं सांसद असद उद्दीन ओवैसी के यूपी में होने वाले रोड शो और सपा पर भाजपा की ‘बी’ टीम होने का आरोप लगाए जाने पर कहा कि कोई भी राजनीतिक दल हो, जो बात करना चाहता है वह जनता के बीच कर ले। जनता को भी सुनने और तुलना करने का मौका मिलेगा।

कहा कि ऐसे दल समाज को तोड़ने वाले हैं, जोड़ने वाले नहीं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा तोड़ने वाली ताकतों को रोकने का काम किया है। उन्होंने सपा पर ‘बी’ टीम के रूप में काम करने के आरोपों को खारिज किया। कहा कि यूपी में तो हमारी सीधी लड़ाई भाजपा से ही है। मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। कहा कि कभी लव जेहाद तो कभी धर्म परिवर्तन के नाम पर प्रदेश में दंगे करवाते हैं और जनता को बरगलाते हैं। समाजवादियों ने इन तमाम मुद्दों को दबाने का काम किया है ताकि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहे और भाईचारा कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें