फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा यात्रा की सफलता से विपक्षी हताशः स्मृति ईरानी

Thu, 30 Jan 2020 08:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुवार को गंगा यात्रा प्रयागराज से कौशांबी होते हुए प्रतापगढ़ पहुंची। यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि गंगा यात्रा की सफलता से विपक्षी हताश हैं। इसलिए उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं। मां गंगा सिर्फ आस्था का विषय नहीं बल्कि रोजगार, हर्ष और संकल्प से जुड़ी हुई है। 

विज्ञापन


काला काकर घाट पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गंगा की दुर्दशा के लिए कांग्रेसी जिम्मेदार हैं। प्रधानमंत्री मोदी को उनकी मां ने ऐसा संस्कार दिया है वह मिट्टी को भी मां मानते हैं। 

नदी को पवित्र दृष्टि से देखते हैं इसी संस्कार के चलते मोदी ने नागरिकों का उद्धार करने के लिए 20,000 करोड रुपये मां गंगा के चरणों में अर्पित कर दिया है। गंगा यात्रा के दौरान गांव-गांव संस्कार देख हम आनंदित होते हैं। जब माताएं बहने थाली लेकर आती हैं और तिलक लगाती हैं तो हमें अपनी सभ्यता याद आती हैं जिस पर राष्ट्र गर्व करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें