फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जिओ रिलायंस स्टोर के संचालकों ने कंपनी को लगाया लाखों का चूना, मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Feb 2023 09:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चायल तहसील इलाके में जिओ कंपनी के चार स्टोर संचालकों ने लाखों रुपये का गबन किया है। इसकी जानकारी होने पर मैनेजर ने रिपोर्ट सरायअकिल कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चायल तहसील इलाके में जिओ कंपनी के चार स्टोर संचालकों ने लाखों रुपये का गबन किया है। इसकी जानकारी होने पर मैनेजर ने रिपोर्ट सरायअकिल कोतवाली में दर्ज कराई है।

विज्ञापन

प्रयागराज के बालसन चौराहे में जिओ रिलायंस कंपनी की मेन ब्रांच है। मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि कंपनी ने सरायअकिल, कनैली, करारी और सिराथू में जिओ का स्टोर खोला है।

सरायअकिल के स्टोर में बरई निवासी ऋतुराज सिंह 17 जनवरी 2020 से लेकर 15 अगस्त 2022 तक जेपीएएम के पद पर कार्यरत थे। जिन्होंने एक लाख 48 हजार 287 रुपया कंपनी में जमा नहीं किया। कनैली के स्टोर में जुगराजपुर के नीरज त्रिपाठी, करारी के स्टोर में बरुआ निवासी कुलदीप तैनात थे। इन्होंने 85258 रुपये नहीं जमा किए।
विज्ञापन


सिराथू के स्टोर में प्रयागराज के बुढावा निवासी अभिषेक कुमार की तैनाती थी। इन्होंने भी एक लाख 17 हजार 170 रुपया जमा नहीं किया। रिकार्ड खंगाले जाने पर कंपनी के धन में गबन प्रतीत हो रहा है। इस पर मैनेजर ने सरायअकिल कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें