फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में आज से जुटेंगे अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी

Fri, 03 Feb 2023 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
65 फिडे खिलाड़ियों में दो खिलाड़ियों का होगा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन

प्रयागराज। संगमनगरी में शनिवार को शतरंज के खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा। झूंसी स्थित रश्मौर इंटरनेशनल स्कूल में जिला चेस एसोसिएशन और स्कूल की ओर से संयुक्त रूप से होने वाले दो दिवसीय यूपी फाइड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में तकरीबन 65 फिडे खिलाड़ी (इंटरनेशनल) हिस्सा लेंगे।
हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार की रात तक तकरीबन 253 पंजीकरण हो चुके थे। इन सभी खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ी जम्मू में इसी वर्ष प्रस्तावित शतरंज की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव एनडी सिंह ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कपूर के भी आने की संभावना है। जबकि, उत्तर प्रदेश चेस एसोसिएशन के सचिव एके रायजादा और रश्मौर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन राधेश्याम तिवारी मौजूद रहेंगे। शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि करेंगे।
विज्ञापन

एनडी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा के आबिद अली समेत कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं प्रयागराज के रईसुद्दीन खान, संचिता यादव, आरपी श्रीवास्तव और अविनाश श्रीवास्तव जैसे खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ेंगे। आयोजन में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामजी पाठक, संयुक्त सचिव मनीष कपूर, सह सचिव गौरव गर्ग और सलाहकार प्रदीप पाठक समेत सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें