शहर में लगे ओपेन एयर जिम की मशीनों में जल्द ही क्यूआर कोड लगेंगे। जिससे व्यायाम करने वाले व्यक्ति को क्यूआर कोड को स्कैन करते ही पता चल जाए कि किस मशीन से कौन सा व्यायाम होगा। शुक्रवार को स्मार्ट सिटी परियोजना और प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे कार्यो के प्रगति की समीक्षा को लेकर हुई बैठक में क्यूआर कोड लगाने का अनुमोदन दिया गया। मंडलायुक्त संजय गोयल की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में हुई बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि क्यूआर कोड को स्कैन करने पर व्यक्ति के मोबाइल में एक पेज खुल जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध रहेगी।