फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेनोग्राफर परीक्षा में महज 29 फीसदी अभ्यर्थी शामिल

विज्ञापन
Only 29 per cent candidates attend the stenographer exam
विज्ञापन
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित स्टेनोग्राफ ग्रेड सी एंड डी परीक्षा-2019 में अभ्यर्थियों की उपस्थिति महज 29.15 फीसदी रही। एसएससी मध्य क्षेत्र के तहत यह परीक्षा उत्तर प्रदेश और बिहार के 15 जिलों में आयोजित की गई।
विज्ञापन

एसएससी मध्य क्षेत्र के तहत उत्तर प्रदेश और बिहार में स्टेनोग्राफ ग्रेड सी एवं डी परीक्षा के लिए एक लाख 45 हजार 896 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से केवल 42 हजार 533 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के मुकाबले बिहार में उपस्थिति बेहतर रही। यूपी में 28.49 और बिहार में 30.78 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं, जिलावार उपस्थिति के मामले में प्रयागराज सबसे आगे रहा। यहां परीक्षा के लिए कुल 11 हजार 358 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 4450 परीक्षार्थियों यानी 39.18 फीसदी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा आगरा में 25.15, अलीगढ़ में 14.44, बरेली में 30.35, गोरखपुर में 25.61, कानपुर में 30.55, लखनऊ में 29.09, मेरठ में 24.51, मुरादाबाद में 30.52, वाराणसी में 23.45, मुजफ्फरनगर में 14.69, भागलपुर में 26.41, मुजफ्फरपुर में 23.30, पटना में 33.56 और पूर्णिया में 21.95 फीसदी उपस्थिति रही।
एमटीएस अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन चार से
प्रयागराज। एसएससी मध्य क्षेत्र के तहत एमटीएस-2019 टियर टू परीक्षा के बाद क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन चार से 22 जनवरी तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी अगर अर्ह हैं तो उन्हें अभिलेख सत्यापन के दौरान जाति/श्रेणी प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा। ऐसा न करने पर उन्हें अनारक्षित श्रेणी में परिवर्तित कर दिया जाएगा। इसके अलावा हाईस्कूल की मार्कशीट, प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार की तीन फोटो एवं अन्य जरूरी अभिलेख भी साथ ले जाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें