ऑनलाइन शुल्क जमा करने और चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह सितंबर है। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की त्रुटियों को दूर करने के लिए सात सितंबर तक का समय मिलेगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा नवंबर महीने में प्रस्तावित है।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2022 का भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया गया। शनिवार से केंद्र के अधीन विभिन्न विभागों में उक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पांच सितंबर है। ऑफलाइन चालान फार्म बनवाने की अंतिम तिथि भी पांच सितंबर निर्धारित की गई है। जबकि
विज्ञापन
ऑनलाइन शुल्क जमा करने और चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह सितंबर है। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की त्रुटियों को दूर करने के लिए सात सितंबर तक का समय मिलेगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा नवंबर महीने में प्रस्तावित है। आयोग की ओर से अभी पदों की संख्या घोषित नहीं हुई है। इसकी जानकारी वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। अभ्यर्थी आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।