फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर से

Tue, 15 Dec 2020 10:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर से लिए जाएंगे। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिव्या गोस्वामी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य के मामले में पारित तीन नवंबर 2020 एवं तीन दिसंबर 2020 के आदेश के अनुपालन में अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू हो रही है।
विज्ञापन


परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि महिला शिक्षिकाएं जो शादी से पूर्व स्थानांतरण का लाभ ले चुकी है और असाध्य रोग से ग्रसित शिक्षक स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 18  से 21 दिसंबर के बीच लिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की जनपद स्तर पर काउंसलिंग एवं ऑनलाइन सत्यापन 22 से 24 दिसंबर के बीच होगा। बीएसए की ओर से काउंसलिंग के बाद अंतर जनपदीय सूची का डाटा लॉक 26 दिसंबर को होगा जबकि 30 दिसंबर को अंतर जनपदीय स्थानांतरण की सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें