फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज, दाल की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Wed, 26 Aug 2015 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्याज और अरहर दाल की बढ़ती कीमतों से नाराज प्रियंका गांधी यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सुभाष चौराहा पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्याज रूपी पुतले की शवयात्रा भी निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान हसीब अहमद एवं श्रीचंद्र दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार ने अच्छे दिन के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया है।
विज्ञापन


प्याज और अरहर की दाल की बढ़ती कीमत इसका उदाहरण है। बढ़ती महंगाई से आम जनता हताश और निराश है। कहा कि कालाबाजारी के खिलाफ डीएम तत्काल कार्रवाई नहीं करते हैं तो मुख्यमंत्री के इलाहाबाद दौरे का विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन में डॉ. असलम, महताब खां, अजीत पासी, विजय निषाद, शालू रावत, रितेश हेला, रामजी यादव, अभय सिंह, अजय पटेल, अनुज श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा, कामेश्वर सोनकर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें