फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे के अंदर महाराष्ट्र से प्रयागराज आ जाएगा प्याज, अंगूर और केला

Sat, 08 Aug 2020 01:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Devlali-Danapur Kisan Rail - फोटो : Twitter
विज्ञापन
कोरोना काल में देश में एक छोर से दूसरे छोर तक फल, सब्जी, फूल एवं अन्य खाद्य पदार्थ पहुंचाने के लिए देश की पहली किसान रेल शनिवार की सुबह प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पहुंच रही है। इस ट्रेन से महाराष्ट्र की प्याज, केला आदि कई अन्य फल एवं सब्जियां आ रही हैं। यह ट्रेन बिहार के दानापुर तक जाएगी। इस ट्रेन की खास बात यह है कि इसके माध्यम से एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचने में सब्जी-फल जल्दी तो पहुंचेंगे ही, साथ ही ट्रेन में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा होने से बीच रास्ते फल-सब्जी आदि में खराबी भी नहीं आएगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन का सबसे ज्यादा फायदा छोटे किसानों एवं छोटे व्यापारियों को होगा। इसके माध्यम से किसान एवं व्यापारी छोटे से छोटा पार्सल भी बुक करके भिजवा सकते हैं। अभी सड़क मार्ग से नासिक आदि से प्याज आने में चार से पांच दिन का वक्त लगता है, लेकिन यह ट्रेन 24 घंटे के भीतर ही महाराष्ट्र की प्याज, केला, अंगूर एवं अन्य प्रमुख सब्जी और फल लेकर यहां आ जाएगी।

इसी तरह से प्रयागराज के अमरूद, प्रतापगढ़ का आंवला आदि भी महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों की मंडी में जल्द से जल्द पहुंच जाएगा। भारतीय रेल और कृषि मंत्रालय के संयुक्त प्रयास के बाद स्पेशल किसान ट्रेन की शुरूआत महाराष्ट्र के देवलाली स्टेशन से शुक्रवार को हुई।  यह स्पेशल ट्रेन पार्सल ट्रेन की ही तरह है। इसमें किसान और व्यापारी इच्छा के अनुरूप माल की लदान कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसका भाड़ा भी रियायती होगा। मंडी कानून का झंझट न होने से किसान, आढ़तियों  को अपनी उपज को बिना किसी रोक टोक के एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने में मदद मिलेगी। एनसीआर प्रयागराज मंडल के पीआरओ केशव त्रिपाठी ने बताया कि देवलाली से दानापुर के बीच यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार की सुबह 10.40-11.00 बजे प्रयागराज छिवकी आएगी। इसी तरह दानापुर से देवलाली जाने के दौरान किसान रेल प्रत्येक रविवार शाम 7.45-8.05 बजे  प्रयागराज छिवकी पहुंच जाएगी। 

रेलवे ने चार पार्सल ट्रेनों का किया एलान

प्रयागराज। रेलवे द्वारा चार अन्य पार्सल ट्रेनों के संचालन का एलान किया गया है। इन चार में से दो ट्रेन नई दिल्ली-गुवाहाटी एवं अमृतसर-हावड़ा के बीच चलने वाली पार्सल ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से होकर गुजरेगी। नई दिल्ली-गुवाहाटी पार्सल ट्रेन मंगलवार, बृहस्पतिवार को सुबह 11.30-11.40 बजे एवं अमृतसर-हावड़ा प्रत्येक मंगलवार दिन में 2.40-2.50 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें