फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएसओपी : वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट में छोटे स्टेशन भी हुए शामिल, 73 नए स्टेशनों की जारी की गई सूची

Wed, 17 May 2023 02:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिछले वर्ष मार्च में रेलवे ने ओएसओपी योजना शुरू की थी। एनसीआर में इस योजना के लिए सभी बड़े रेलवे स्टेशनों पर स्वदेशी/स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने, बेचने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। स्टॉलों को एकरूपता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के माध्यम से इन स्टॉलों को डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
वन स्टेशन वन प्रोडक्ट। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन ने छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट (ओएसओपी) का दायरा बढ़ाने की तैयारी की है। इसके लिए स्टेशनों का चयन भी कर लिया गया है। शहर की बात करें तो प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी के बाद अब सूबेदारगंज, प्रयाग जंक्शन और फूलपुर रेलवे स्टेशन पर भी वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट के तहत स्टॉल लगाए जाएंगे।

दरअसल, पिछले वर्ष मार्च में रेलवे ने ओएसओपी योजना शुरू की थी। एनसीआर में इस योजना के लिए सभी बड़े रेलवे स्टेशनों पर स्वदेशी/स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने, बेचने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। स्टॉलों को एकरूपता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के माध्यम से इन स्टॉलों को डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन पर स्थित स्टाॅल पर पेठा, रेवड़ी के साथ आंवला से बने उत्पाद बेचे जा रहे हैं। अब रेलवे इन स्टॉलों का दायरा संगम नगरी के अन्य स्टेशनों पर भी बढ़ने जा रहा है। इस माह जारी की गई सूची में उत्तर प्रदेश के 73 रेलवे स्टेशनों को ओएसओपी से जोड़ा गया है।

एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ओएसओपी के तहत प्रदेश के स्टेशनों पर भगवान कृष्ण की पीतल की मूर्ति और फोटो फ्रेम, कालीन, चिकन जरी-जरदोजी परिधान, कृषि हर्बल उत्पाद, टेराकोटा की कलाकृतियां, जूट उत्पाद, आंवला उत्पाद, अचार, जैम, जेली, केचप, ब्लैक पॉटरी, लकड़ी के खिलौने आदि विभिन्न प्रकार के उत्पाद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओएसओपी से जुड़े यूपी के रेलवे स्टेशन

प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सूबेदारगंज, फूलपुर, प्रयाग जंक्शन, आगरा कैंट, आगरा किला, अकबरपुर, अमरोहा, आनंदनगर, आंवला, अयोध्या, बादशाहनगर, बालामऊ, बलिया, बनारस, बाराबंकी, बरेली सिटी, बरेली, बेहटा गोकुल, चंदौसी, फतेहपुर, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, ईदगाह, कानपुर अनवरगंज, कानपुर सेंट्रल, कासगंज, खेरली, कोसीकलां, लखीमपुर, लखनऊ जंक्शन, लखनऊ, माखी, मानिकपुर, मथुरा जंक्शन, मऊ, मऊरानीपुर, मेरठ शहर, मीरापुर कटरा, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद, नौतनवा, उरई, प्रतापगढ़, पं. दीन दयाल उपाध्याय, पुखरायां, रामगंगा ब्रिज, रामपुर, रेणुकूट, रोजा, सफीपुर, सहारनपुर, संडीला, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, टुंडला, वाराणसी, वाराणसी शहर, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, अयोध्या कैंट, बांदा, चित्रकूट, निहालगढ़, रायबरेली, शाहगंज, उन्नाव।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें