फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हाईवे पर एक स्कैन पर मिलेगी ढाबों, रेस्टोरेंट, अस्पताल समेत अन्य जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर अब क्यूआर कोड स्कैन करने से नजदीकी पेट्रोल पंप, चार्जिंग स्टेशन, रेस्टोरेंट, थाना, सर्विस सेंटर व अस्पताल सहित अन्य जानकारियां मिल सकेंगी। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से नए यमुना पुल से लेकर तीन नेशनल हाईवे तक क्यूआर कोड लगाए गए हैं।
विज्ञापन

एनएचएआई की तरफ से अब तक लगभग 131 क्यूआर कोड लगाए गए हैं। क्यूआर कोड बड़े-बड़े आकार में लगाए गए हैं, जिससे यह लोगाें को आसानी से नजर आते हैं। क्यूआर कोड में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या, परियोजना की लंबाई, रखरखाव की समय-सीमा, हेल्पलाइन नंबर 1033, संबंधित अधिकारियों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध हैं।
नेशनल हाईवे पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने से आसपास की सुविधाओं की जानकारी यात्री के मोबाइल फोन में उपलब्ध हो जाती है। इतना ही नहीं कोड को स्कैन करने से कितने किलोमीटर पर संबंधित स्थान है, इसकी भी जानकारी मिल जाती है।
विज्ञापन






बेहतर दृश्यता वाले स्थानों पर लगाए गए क्यूआर कोड
क्यूआर कोड बेहतर दृश्यता वाले स्थानों जैसे टोल प्लाजा, सड़क किनारे, ट्रक ले-बाय, राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रारंभ/समापन बिंदुओं और विश्राम स्थलों पर लगाए गए हैं, ताकि यात्रियों को इन्हें देखने में परेशानी न हो।



एनएचएआई की तरफ से नए नैनी पुल से लेकर कई हाईवे के किनारे क्यूआर कोड के साइन बोर्ड लगाए गए हैं। क्यूआर कोड स्कैन करने से लोगों को कई प्रकार की जानकारी उपलब्ध हो जाती है।
विज्ञापन

- एसके सिंह, परियोजना प्रबंधन, एनएचएआई, प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें