फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: साइबर ठगी में इस्तेमाल बैंक अकाउंट का खाताधारक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे प्रयागराज के म्यूल अकाउंट मामले में साइबर थाना पुलिस ने आरोपी खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते के जरिये देश के कई राज्यों में लोगों से लाखों रुपये की ठगी की बात सामने आई है। आरोपी खाताधारक ने साइबर ठगी से जुड़े मुंबई के एक युवक की जानकारी दी है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी ओम नारायण गौतम ने बताया कि जांच के दौरान सामने आए म्यूल अकाउंट के खाताधारक बेनीगंज निवासी मनीष पांडेय को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में मनीष ने बताया कि उसने दबाव में आकर मुंबई के रहने वाले एक अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था।
मुंबई निवासी युवक ने उससे एटीएम कार्ड समेत बैंक से अन्य जुड़े दस्तावेज मांगे थे। उसी खाते के जरिये साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर कराई जाती थी। साइबर थाना पुलिस के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक के इस खाते के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर नौ शिकायतें दर्ज हैं। शिकायतों के मुताबिक पांच राज्यों से ठगी की रकम खाते में ट्रांसफर कराई गई थी।
विज्ञापन

ठगी की रकम 10 हजार से 3.83 लाख रुपये तक बताई गई है। जांच में खाता ‘प्रिमोज हेल्थ केयर’ के नाम से करंट अकाउंट के रूप में खुला था। पुलिस अब मुंबई के युवक की तलाश कर रही है ताकि अन्य आरोपियों का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें