फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाश्वत के कातिल पर एक लाख का ईनाम

Sun, 24 Dec 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Shaswat murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के डॉ.शाश्वत पांडेय की दिल्ली के हॉस्पिटल में हत्या के आरोपी डॉ.सुयश गुप्ता की गिरफ्तारी पर अब एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित कर दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी पर पहले 50 हजार रुपये का ईनाम रखा गया था मगर वह चार महीने तक दिल्ली पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस का दावा है कि आरोपी सुयश की गिरफ्तारी के लिए यूपी में उसके पैतृक निवास से लेकर दूसरे राज्यों में भी दर्जनों स्थानों पर छापेमारी की लेकिन उसका सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


शहर के चर्चलेन मुहल्ले में रहने वाले रेडियोलाजिस्ट डॉ.संजय पांडेय के पुत्र डॉ.शाश्वत दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में तैनात थे। 25 अगस्त को वह हॉस्पिटल कक्ष में खून से लथपथ मृत मिले। उनका साथी डॉ.सुयश गुप्ता भोर में कार लेकर चला गया था। सब्जी मंडी पुलिस ने मुकदमा लिखकर छानबीन की तो साफ हो गया कि डॉ.शाश्वत की हत्या फरार सुयश ने ही की थी। वह शाश्वत से करीब साल भर से गहरी खुन्नस रखे हुए था। मौका मिलने पर उसने 24 अगस्त की रात शाश्वत की सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना ने शाश्वत के परिजनों और रिश्तेदारों को सदमे में डाल दिया जबकि डॉक्टर भी सन्न रह गए।

आरोपी सुयश की कार पुलिस को लावारिश मिली थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने यूपी के एटा में उसके निवास समेत दर्जनों स्थानों पर दबिश दी। हरियाणा, राजस्थान, मुंबई, मध्य प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में परिचितों तथा रिश्तेदारों के घरों पर पुलिस टीम भेजी गई। बहुत से करीबियों के फोन सर्विलांस पर लगाए गए मगर कोई सुराग नहीं मिला। दिल्ली पुलिस ने सुयश की गिरफ्तारी की के लिए सूचना देने पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था लेकिन यह भी काम नहीं आया। दो रोज पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर की तरह से पुरस्कार की रकम एक लाख रुपये रख दी गई। इस बारेे में सभी पुलिस थानों में सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें