फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सवारियों से भरी टेंपो से भिड़ी स्कूल बस एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिघिया-चौकी मार्ग पर बगहा गांव के सामने सवारियों से भरी टेंपो से स्कूल की एक बस अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे टेंपो में सवार दो सगे भाइयों के साथ चालक घायल हो गया। तीनों घायलों को रामनगर सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने एक भाई को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को शहर रेफर किया गया। वहीं, बस चालक फरार हो गया है।
बता दें कि मेजा थाना क्षेत्र के औंता गांव के राजेश मिश्रा के दो बेटे ऋषभ उर्फ अनितेश मिश्रा (17) छोटे भाई रितेश मिश्रा (16) के साथ बड़ी बहन अंकिता के घर राखी बंधवाने चार दिन पहले इंदौर गए थे। वहां से मंगलवार सुबह ट्रेन से दोनों भाई प्रयागराज छिवकी स्टेशन उतरे। फिर टेंपो पर सवार होकर अपने घर मेजा औंता आ रहे थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि टेंपो जैसे ही मेजा के बगहा गांव के समीप पहुंची, सामने से आ रही स्कूल बस उससे भिड़ गई। टेंपों में आधा दर्जन सवारियां थीं। दुर्घटना में ऋषभ और रितेश के साथ टेंपो चालक अनिल कुमार (20) निवासी उपरौड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को तत्काल रामनगर सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने रितेश को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, ऋषभ और अनिल को शहर के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर बदहवास हालात में मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक रितेश की मां रेखा देवी रोते-रोते बेसुध हो गई हैं। पुलिस ने रितेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में मामले में एफआईआर दर्ज की है।
बोले अफसर
सड़क दुर्घटना में मृतक रितेश मिश्रा के पिता राजेश मिश्रा की तहरीर पर स्कूल के बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है। - संत प्रसाद उपाध्याय एसीपी मेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें