दोनों बच्चों के शरीर से ऑपरेशन कर निकाले गए छर्रे
करछना के केचुहा गांव में हर्ष फायरिंग में घायल आयुष (11) और राधा (11) को निजी अस्पताल से एसआरएन रेफर कर दिया गया है। मंगलवार को दोनों के शरीर से छर्रे निकाल दिए गए। रविशंकर ने बताया कि आयुष के दाहिने हाथ में करीब 10 जबकि राधा के पेट में करीब पांच छर्रे धंसे थे। मंगलवार को डॉक्टरों ने दोनों का ऑपरेशन कर शरीर से छर्रे निकाल दिए। डॉ. सोनू सिंह ने बताया कि दोनों की हालत सही है।