फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल, हंडिया फ्लाईओवर पर हुआ हादसा

Wed, 08 Nov 2023 03:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बुधवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे झूंसी निवासी दो युवक स्प्लेंडर बाइक यूपी 70 जीएच 3129 से जा रहे थे। हंडिया फ्लाईओवर के पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे। देवेंद्र उर्फ बंटू (28) पुत्र बच्चू निवासी ग्राम कनिहार झूंसी प्रयागराज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
accident in prayagraj - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंडिया थाना क्षेत्र के हंडिया फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घायल अस्पताल भेजवाया गया। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन



बुधवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे झूंसी निवासी दो युवक स्प्लेंडर बाइक यूपी 70 जीएच 3129 से जा रहे थे। हंडिया फ्लाईओवर के पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे। देवेंद्र उर्फ बंटू (28) पुत्र बच्चू निवासी ग्राम कनिहार झूंसी प्रयागराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी बलराम (26) पुत्र पारसनाथ निवासी कनिहार झूंसी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस टक्कर मारने वाली वाहन का पता लगाने में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें