फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में पूर्व विधायक के बिगड़े बोल : दंगा, फसाद करो या लात-जूता, हर हाल में अपने प्रत्याशी को जिताओ, मुकदमा दर्ज

Wed, 16 Feb 2022 12:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूर्व विधायक और उनके 150 अज्ञात समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Prayagraj News : रामसेवक पटेल, पूर्व विधायक। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायक रामसेवक पटेल के बोल एक सभा के दौरान बिगड़ गए। वहां जुटे लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दंगा चाहे फसाद कराओ, लेकिन अपने प्रत्याशी को जिताओ।

विज्ञापन




वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने की अपील कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूर्व विधायक और उनके 150 अज्ञात समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। 


वीडियो सोमवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें पूर्व विधायक रामसेवक पटेल मेजा में भाजपा प्रत्याशी नीलम करवरिया का प्रचार करते नजर आ रहे हैं। वह समर्थकों को संबोधित करते नजर आते हैं, तभी उनकी जुबान फिसल गई। इसके साथ ही वह कार्यकर्ताओं से दंगा-फसाद, लात-जूता, पैसा-कौड़ी, दारू-गांजा मारपीट के बल पर बूथ जिताने की बात कहते नजर आते हैं।
विज्ञापन




इस दौरान जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी भी की गई। वायरल वीडियो एक दिन पहले मांडा के ही लक्षन चौकठा गांव में हुई सभा का बताया जा रहा है। उक्त वीडियो को ट्विटर पर अपलोड कर पुलिस से कार्रवाई की भी मांग की ग्रई। जिसके बाद दिघिया चौकी प्रभारी रामबहादुर की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें