फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेसियों ने उड़ाए अबीर गुलाल, मिठाइयां बांटीं

Fri, 04 Aug 2023 04:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पत्थर गिरजा घर पर जुटे कांग्रेसियों ने नारा लगाया देखो-देखो कौन आया, शेर आया शेर आया। टाइगर इज बैक आदि का नारा लगाते हुए तख्तियां लहराईं। कांग्रेस नेता विवेकानंद पाठक ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद खुशी जाहिर करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के फैसले पर कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर की। पत्थर गिरजा पर एक दूसरो को अबीर और गुलाल लगाकर बधाई दी। मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। नेताओं ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह भी साबित हो गया कि गुजरात की अदालतों ने सत्ता पक्ष के दबाव में फैसला दिया था। 

विज्ञापन











पत्थर गिरजा घर पर जुटे कांग्रेसियों ने नारा लगाया देखो-देखो कौन आया, शेर आया शेर आया। टाइगर इज बैक आदि का नारा लगाते हुए तख्तियां लहराईं। कांग्रेस नेता विवेकानंद पाठक ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं को पूरा भरोसा था कि शीर्ष अदालत से राहुल गांधी को राहत जरूर मिलेगी। कोर्ट ने सही समय पर सही फैसला दिया है। इससे करोड़़ों देशवासियों का न्यायपालिका पर भरोसा कायम हुआ है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, विवेकानंद पाठक, हसीब अहमद, सुनील यादव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें