फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दिवाली की रात पूर्व सैन्यकर्मी के घर समेत 21 जगहों पर लगी आग

विज्ञापन
कीडगंज स्थित एक मकान में लगी आग
विज्ञापन
जिले में दिवाली की रात आतिशबाजी के बीच शहर में आग लगने की 21 घटनाएं हुई। धूमनगंज के पारस ग्रीन अपार्टमेंट में पूर्व सैन्यकर्मी के फ्लैट की बालकनी, एमएनएनआईटी के हॉस्टल, गोदाम, मकानों समेत अन्य जगहों पर आग लग गई।
विज्ञापन


अलग-अलग इलाकों से लगातार मिल रही सूचनाओं पर दमकल की गाड़ियां दौड़ती रहीं। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए 24 से अधिक फायर टेंडर तैनात किए थे। सभी घटनाओं में समय रहते आग बुझा ली गई। किसी में जनहानि नहीं हुई।
एमएनएनआईटी के मदन मोहन मालवीय हॉस्टल में रविवार रात करीब 9:30 बजे एक कमरे में आग लग गई। कमरे से धुआं उठता देख छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने करीब 45 मिनट में आग बुझाई।
विज्ञापन

तब तक कमरे में रखा बिस्तर और अन्य सामान जल चुका था। कमरे में रहने वाला छात्र लैपटॉप चार्जिंग पर लगाकर बाहर गया था। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। वहीं, सिविल लाइंस में हॉट स्टफ चौराहे के पास एक पेड़ में आग लग गई। उधर, धूमनगंज स्थित पारस ग्रीन अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल के एक फ्लैट की बालकनी में भी आग लगी।
फ्लैट में रहने वाले पूर्व सैन्यकर्मी पैतृक गांव गए हुए थे। पड़ोसियों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि वहां लगा अग्निशमन यंत्र काम नहीं कर रहा था। वहीं, जॉर्जटाउन में भी एक मकान में लगी लग गई। दमकल गाड़ियों ने थोड़ी में आग पर काबू पा लिया।

इसके अलावा रविवार को फूलपुर के वीरकाजी गांव में दोपहर 11:30 बजे, सोरांव के बरई गांव में शाम करीब सात बजे आग लगी। हंडिया स्थित एक घर में दोपहर 1:30 डेढ़ बजे, सराय ममरेज में एक कार में छह बजे आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि सभी जगह समय रहते काबू पा लिया गया। किसी भी घटना में जनहानि नहीं हुई।
-

फर्नीचर, बिस्तर समेत घर का अन्य सामान जला
अल्लापुर में लेबर चौराहे के पास स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर किरायेदार के किचन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और किचन में रखा सामान जलने लगा। समय रहते दमकलकर्मियों की कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया। उधर, दिवाली की रात एयरपोर्ट क्षेत्र स्थित गोदाम में आग लग गई। कीडगंज स्थित एक मकान में आग से फर्नीचर, बिस्तर समेत घर का अन्य सामान जल गया। शिवकुटी स्थित एक अपार्टमेंट में भी आग गई। मुट्ठीगंज में रोशन गार्डन के पास भी एक मकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

कीडगंज स्थित एक मकान में लगी आग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें