पुनर्वास केंद्र में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला।
दिव्यांग बच्चों को केक-टॉफी वितरण कर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आज नैनी मे स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अस्पताल, विद्यालय, मंदिर, कार्यालयों की साफ सफाई की गई। नैनी स्थित बाल पुनर्वास केंद्र में मोर्चे के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों को केक-टॉफी का वितरण किया गया।
राजेश थापा ने कहा कि मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। वह देश के करोड़ों युवाओं के आदर्श हैं। नीरज शर्मा ने कहा कि पिछले एक दशक से प्रधानमंत्री ने सेवा को सत्ता से ऊपर रखकर गरीब, किसान, मज़दूर,दलित, पसमांदा, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन किया है। सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान और शक्ति प्रदान की है। आज हर भारतीय गर्व से कह सकता है कि देश सुरक्षित हाथों में है। इस अवसर पर गीता जासवाल, सतीश चंद्र तिवारी, श्वेता कनौजिया, अंशु सेठ, ज्योति पांडे, सीता राकेश कुमार, शैलेश कुमार, सीमा पटेल, किश्वरी बानो सिद्दीकी, नाजिया परवीन, राजेश थापा, नीरज शर्मा, सरदार पतविंदर सिंह आदि रहे।