युवा मंच ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला।
युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने कहा बेरोज़गारी की समस्या हल किया जाना मुमकिन है बशर्ते आर्थिक नीतियों में बदलाव किया जाए। अध्यक्ष अनिल सिंह ने प्रदेश सरकार के रोजगार व सरकारी नौकरी मुहैया कराने के दावों को जमीनी हकीकत के उलट बताया।
आल इंडिया लायर्स यूनियन के अध्यक्ष अरविंद राय व सचिव आशुतोष तिवारी ने धरना प्रदर्शन में शामिल होकर रोजगार अधिकार अभियान में उठाए गए मुद्दों को हल करने की मांग केंद्र सरकार से की। संघर्ष वाहिनी के विभूति विक्रम सिंह, जय प्रकाश यादव, शोध छात्र बागीश धर राय, विनोद कुमार आदि ने धरना प्रदर्शन को संबोधित किया। इस मौके पर अर्जुन प्रसाद, प्रदीप कुमार चौधरी ,आर एस इंद्रसेन, हरि किशन, पूनम देवी ,पवन कुमार चौधरी, राजेश पाण्डेय, प्रमोद दुबे, पंकज कुमार ,अजय गौतम ,मनोज कुमार शर्मा ,राजेश कुमार तिवारी, रजनीश पांडे,अंकित कुमार ,अखिलेश त्रिपाठी, मिथिलेश चौहान समेत बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी रही।