फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएमआर की कॉपी साथ ले जाएंगे प्रतियोगी

Sat, 24 Jun 2017 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस परीक्षा-2014 समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की कॉपियां नष्ट किए जाने को लेकर हुए बवाल के बाद आयोग भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर फेरबदल करने जा रहा है। परीक्षा के बाद प्रतियोगी ओएमआर की कॉपी अपने साथ ले जा सकेंगे और मुख्य परीक्षा की कॉपियां भी स्कैन की जाएगी। परिणाम घोषित होने के बाद उन्हें भी ऑनलाइन सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इसके अलावा भी आयोग ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसके लिए आयोग ने शासन से बजट की मांग भी की है।
विज्ञापन


भर्ती परीक्षाओं की कॉपियां नष्ट किए जाने के मामले में पिछले दिनों इलाहाबाद आए डिप्टी सीएम एवं शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और राज्यपाल ने कार्रवाई के संकेत दिए थे, जिसके बाद आयोग के अफसरों ने बैठक बुलाई और कॉपियों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए। पारदर्शिता लाने के बाद यूपीपीएससी के अफसरों ने दूसरे राज्यों के आयोग से संबंधित नियमावली का अध्ययन किया और उनमें से कुछ नियमों को यूपीपीएसी में भी लागू करने का निर्णय लिया। तय हुआ कि पीसीएस समेत आयोग की सभी भर्ती परीक्षाओं में ओएमआर की एक-एक कॉपी अभ्यर्थियों को भी दी जाएगी, जिसे वे अपने साथ ले जा सकेंगे।

इसके अलावा मुख्य परीक्षा की कॉपियां स्कैन की जाएंगी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद इन्हें ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा और अभ्यर्थी अपने लॉगइन एवं आईडी के जरिए कॉपियां देख सकेंगे। आयोग की बैठक में तीसरा बड़ा निर्णय स्केलिंग को लेकर हुआ है। स्कलिंग के मसले पर अक्सर मामले न्यायालय में चले जाते हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट इसे पहले ही सही ठहरा चुका है। इसके बावजूद आयोग ने निर्णय लिया है कि किसी थर्ड पार्टी से स्केलिंग की मैथमैटिकल फार्मूले के तहत जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग लिखित परीक्षा के साथ इंटरव्यू प्रक्रिया में भी फेरबदल करने जा रहा है। हालांकि इंटरव्यू प्रक्रिया को लेकर हो रहे संशोधन के बारे में आयोग ने अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की है लेकिन यह तय है कि साक्षात्कार प्रक्रिया में भी बड़ा संशोधन होने जा रहा है।

‘भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया की में पारदर्शिता लाने के लिए आयोग ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इन पर आयोग का अनुमोदन भी हो गया है। इन्हें लागू करने के लिए बजट की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।’ अटल कुमार राय, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें