Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
कहा कि इस धरती पर आकर बड़ा गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत है और हमारी चुनावी प्रणाली संविधानिक पारदर्शिता के अनुरूप होती है। यह दुनिया के लिए प्रेरक है। उन्होंने कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप हमारी केंद्र एवं प्रदेश की सरकार समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए लोगों के जीवन को बदल रही है। इसके पूर्व सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत कुंभ कलश एवं भगवान गणेश की प्रतिमा उन्हें भेंट कर किया।
उन्हें अंगवस्त्रम भी पहनाया गया। सांसद केशरी देवी पटेल, डा. रीता बहुगुणा जोशी ने भी लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मेयर अभिलाषा गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेेश केसरवानी, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, अवधेश चंद्र गुप्ता, कविता यादव त्रिपाठी, राजेश केसरवानी, सुशील मिश्र, आशीष गुप्ता, मृत्युंजय तिवारी आदि शामिल रहे।
सांसद केशरी देवी के घर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष
लोकसभा अध्यक्ष सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल के घर भी गए। वहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में सांसद ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक दीपक पटेल, दिनेश पटेल के साथ रविंद्र जायसवाल, कुंज बिहारी मिश्र, चंद्रिका पटेल आदि मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष झूंसी स्थित एक्यूप्रेशर शोध संस्थान भी गए। रात में एक वैवाहिक कार्यक्रम में भी उन्होंने शिरकत की।