फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 100 मीटर दौड़ में ओम और दीपिका अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक जसरा में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। क्रिकेट में मैकेनिकल ब्रांच ने इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच को हराकर खिताब जीता। वॉलीबॉल में मैकेनिकल ने कंप्यूटर साइंस को मात दी। 400 मीटर दौड़ में अमित यादव, 100 मीटर दौड़ में ओम सिंह और दीपिका सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन में रीना देवी ने पहला स्थान हासिल किया। डबल्स में सुमित विश्वकर्मा व सुधांशु की जोड़ी ने जीत हासिल की। खो-खो में वैशाली टीम ने बाजी मारी। शतरंज में शुभम कुमार ने शांतेश्वर ओझा को हराया। कैरम में उज्ज्वल द्विवेदी ने आर्य पटवा को मात दी।
कॉलेज के प्रबंधक शिवम मिश्रा ने विजेताओं को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुधांशु मिश्रा, प्रसून मिश्र, दिलीप विश्वकर्मा, अभिषेक, सुशीला रानी, अजीत, आनंद, मानसी शर्मा, अजय मालवीय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें