मेरठ में रेड लाइट एरिया बंद करने और सेक्स वर्कर्स के पुनुरुद्धार को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर मंगलवार को मेरठ के डीएम, एसपी क्राइम और सीएमओ अदालत में पेश हुए। अधिकारियों की ओर से कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया गया कि रेड लाइट एरिया बंद करा दिया गया है और अब वहां कोई देह व्यापार नहीं चल रहा है।
अधिवक्ता सुनील चौधरी की याचिका पर न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई कर रही है। सुनील चौधरी ने अधिकारियों के बयान का विरोध करते हुए कहा कि मीडिया रिपोर्ट है कि रेड लाइट एरिया में बाहर से दरवाजों पर ताला लगा दिया गया है, मगर भीतर लड़कियां मौजूद हैं और कोठे बाकायदा संचालित किए जा रहे हैं। सुनील चौधरी के मुताबिक कोर्ट ने अधिकारियों के हलफनामे पर असंतोष जताते हुए बुधवार को सभी को फिर से तलब किया है। इस बात पर भी नाराजगी जताई है कि सीएमओ की रिपोर्ट पर अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी।