फूलपुर के जंघई जंक्शन पर यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों का जायजा लेते वरिष्ठ मुख्य वाणिज्य नि
बुधवार शाम उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मुख्य वाणिज्य निरीक्षक समर्थ गुप्ता जंघई जंक्शन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों की स्थिति का औचक जायजा लिया।
गुप्ता ने स्टेशन परिसर, यात्री प्रतीक्षालय, आरक्षण काउंटर और पांचों प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। साथ ही गुणवत्तापूर्ण काम पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक शौचालय निर्माण की प्रगति और यात्री प्रतीक्षालय में बैठने की व्यवस्था देखी।
उन्होंने टिकट वितरण और प्लेटफॉर्मों पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड के संचालन की स्थिति भी परखी। स्टेशन अधीक्षक से अमृत भारत स्टेशन योजना के प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई। इस मौके पर आनंद कुमार श्रीवास्तव, कोमल सिंह, आलोक कुमार तिवारी और प्रमोद गुप्ता समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।