फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नैनी जेल में अफसरों ने मारा छापा, कई संदिग्ध चीजें बरामद, अतीक के बेटे के बैरक की सघन तलाशी

Mon, 03 Apr 2023 11:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केंद्रीय कारागार नैनी में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने छापेमारी की। इस दौरान माफिया अतीक अहमद के बेटे अली के बैरक की सघन तलाशी ली गई। साथ ही माफिया मुख्तार अंसारी के साल आतिफ रजा की बैरक की भी तलाशी हुई।
विज्ञापन
नैनी जेल लाया गया माफिया अतीक अहमद - फोटो : नैनी जेल लाया गया माफिया अतीक अहमद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कारागार नैनी में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने छापेमारी की। इस दौरान माफिया अतीक अहमद के बेटे अली के बैरक की सघन तलाशी ली गई। साथ ही माफिया मुख्तार अंसारी के साल आतिफ रजा की बैरक की भी तलाशी हुई। जेल में करीब पांच घंटे तक छापेमारी चली। इस दौरान चाकू, लाइटर, माचिस और बीड़ी सहित तमाम आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

 

 

पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों ने अचानक नैनी केंद्रीय कारागार में छापा मार दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल में मोबाइल का प्रयोग किया जा रहा है। छापेमारी से अफरातफरी मची रही। इस दौरान कमिश्नर रमित शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी संजय खत्री, आईजी रेंज चंद्र प्रकाश, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीसी नगर दीपक भूकर आदि अधिकारी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें