फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट का शाम तक अधिकारी करते रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली स्थित निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात में शामिल होकर यहां आए लोगों की दिन में कई बार सेहत जांची गई। स्वास्थ्य विभाग ही नहीं प्रशासन और व्यवस्था से जुड़े हर किसी की सांस रिपोर्ट के लिए अटकी रही। स्वाब नमूने की जांच रिपोर्ट के बारे लखनऊ से जानकारी ली जा रही थी, लेकिन देर शाम तक इंतजार ही किया जाता रहा।
विज्ञापन

वहीं प्रशासन, पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का सारा ध्यान जमात से लौटे लोगों की खोजबीन पर रहा। सभी को डर है कि दूसरे राज्यों की तरह जमात से लौटे लोगों की वजह से कोरोना संक्रमण पांव न पसार ले। जिलाधिकारी ने भी मामले की जानकारी के लिए सीएमओ से वार्ता की। अफसरों ने इस पर भी जोर दिया कि किसी भी कीमत पर क्वारंटाइन लोगों से मुलाकात से बचा जाए।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक रिपोर्ट के बावत जानकारी का प्रयास किया जा रहा है। केजीएमयू से पेंडेंसी की बात बताई गई है। शहर में कोई संक्रमण पीड़ित न हो, इस बारे में सभी सार्थक उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि टीम ने बड़ी ही सावधानी से कमला भवन से लोगों को हटाया है। दूसरी जगह को आइसोलेट कर चिकित्सकीय व्यवस्था की गई है।उन्होंने बताया कि क्वारंटीन हुए लोगों में 26 पुरुषों के साथ छह बच्चों और पांचों महिलाओं की चिकित्सकीय लिहाज से कड़ी निगरानी की जा रही है। अभी तक किसी को कोई दिक्कत नहीं है। डॉक्टरों की टीम और नोडल अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे क्या किया जाए, इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें