जार्जटाउन के तुलारामबाग में स्थित नर्सिंग होम में तीमारदार-स्टाफ केबीच हुए विवाद केबाद बवाल हो गया। आरोप है कि इस दौरान न सिर्फ स्टाफ बल्कि डॉक्टर को पीटा गया और नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की गई। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व 10 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
टैगोरटाउन में रहने वाले डॉ. शिवप्रकाश तुलारामबाग में नर्सिंग होम चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि सोमवार दोपहर 1.30 बजे केकरीब चार लोग कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करते हुए उनकेअस्पताल में घुस आए। स्टाफ की ओर से कोरोना जांच रिपोर्ट मांगने पर गालीगलौज शुरू कर दी। आसपास केलोग जुटे तो आरोपी चले गए लेकिन कुछ देर बाद 8-10 अज्ञात लोगों संग आकर नर्सिंग होम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही चैंबर से खींचकर उन्हें भी पीटा। फिर गालीगलौज करते हुए भाग निकले।
इस दौरान महिला कर्मचारी से भी मारपीट की गई। घटना की लिखित शिकायत डॉक्टर ने थाने पहुंचकर की। उधर दूसरे पक्ष की महिला ने आरोप लगाया कि वह बेटे की जांच रिपोर्ट लेने गई थी। जिस पर उससे अभद्रता व छेड़छाड़ की गई। इसकी जानकारी देने पर उसकेपरिजन पहुंचे तो स्टाफ ने मारपीट शुरू कर दी। महिला ने बताया कि उसने थाने में तहरीर दी है। मामले में जार्जटाउन थाने केप्रभारी ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर चार नामजद व आठ-10 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला की शिकायत के बाबत पहले कहा कि कोई शिकायत नहीं मिली है। बाद में बताया कि महिला आई थी जिसे सीओ ने समझाकर वापस भेज दिया।