फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बोले : कोरोना काल में काम करने वालीं नर्सेज व पैरामेडिकल स्टाफ को परीक्षा में मिलेगा अधिभार

Mon, 03 Apr 2023 07:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोना काल में अपनी जान को दांव पर लगाकर मरीजों का इलाज करने वाली नर्सेज और पैरामेडिकल स्टाफ को लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अधिभार दिया जाएगा।
विज्ञापन
Pratapgarh News : प्रतापगढ़ में नर्सों को प्रमाण पत्र देते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोना काल में अपनी जान को दांव पर लगाकर मरीजों का इलाज करने वाली नर्सेज और पैरामेडिकल स्टाफ को लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अधिभार दिया जाएगा। दो साल तक की सेवा पर कर्मियों को 15 अंक और एक साल वालों को दस अंक अतिरिक्त दिए जाएंगे।

विज्ञापन









डिप्टी सीएम ने कहा कि सेवा प्रदाता के माध्यम से तैनात नर्सेज और पैरामेडिकल कर्मियों ने पूरे उत्साह और साहस से कोविड मरीजों की जान बचाई थी। बताया कि जल्द ही लोक सेवा आयोग नर्सेज और पैरामेडिकल कर्मियों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकालने जा रहा है। ऐसे कर्मचारियों का चयन होने से उन्हें प्रशिक्षित करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने जिले के 95 फीसदी स्कूलों के कायाकल्प होने की बात कही। कहा कि जो बचे हैं, उनका भी जल्द कायाकल्प हो जाएगा।

विज्ञापन

सपा सरकार में जेलों में पाले जाते थे गुंडा-माफिया, अब हो रही कार्रवाई : डिप्टी सीएम

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार में जेलों को चारागाह बना दिया गया था। जिसे सुधारने में समय लग रहा है। आने वाले समय में कारागार में बंद माफिया व अपराधियों को इसका एहसास होगा। मेडिकल कॉलेज के नए भवन का सोमवार को उद्घाटन करने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जबकि सपा सरकार के समय जेलों में गुंडे माफिया पाले जाते थे। अब जेलों की सघन जांच कराकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी और अडाणी के बीच रिश्तों के सवाल पर कहा कि आप लोगों को जिले के विकास में कोई रुचि नहीं है क्या। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के मामले में व राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं के सवाल पर डिप्टी सीएम कन्नी काट गए।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी। नगर निगम व नगर पालिका चेयरमैन के लिए प्रदेश और नगर पंचायतों के चेयरमैन का काशी क्षेत्र से प्रत्याशियों का नाम फाइनल होगा। जबकि सभासदों के टिकट जिला स्तर पर तय होंगे। इसकी जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें